फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Donald Trump will 'cleanse Muslims from America' supporter warns in vile letter

अमेरिका की कई मस्जिदों को मुस्लिमों के नरसंहार की धमकी

Mon, 28 Nov 2016 07:16 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Mon, 28 Nov 2016 07:16 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump will 'cleanse Muslims from America' supporter warns in vile letter
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में कई मस्जिदों को धमकी भरे पत्र मिले हैं, जिसमें मुसलमानों के नरसंहार की बात कही गई है और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की गई है। इस हफ्ते कैलिफोर्निया की कई मस्जिदों के पास ये पत्र भेजे जाने के बाद काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (सीएआईआर) ने स्थानीय मस्जिदों के लिए पुलिस सुरक्षा बढ़ाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


सीएआईआर की लॉस एंजिलिस शाखा ने एक बयान में कहा कि इस्लामिक सेंटर ऑफ लांग बीच और इस्लामिक सेंटर ऑफ क्लेयरमांट को पत्र भेजे गए हैं। इसी तरह के पत्र के सन जोंस स्थित एवरग्रीन इस्लामिक सेंटर को भी इसी तरह का पत्र भेजा गया है। लॉस एंजिलिस टाइम्स के अनुसार हाथ से लिखे पत्र को ‘शैतान के बच्चों’ कहकर संबोधित किया गया है और मुसलमानों को नीच और गंदा करार दिया है। 
विज्ञापन

‘तुम लोगों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है’

Donald Trump will 'cleanse Muslims from America' supporter warns in vile letter

सीएआईआर की लॉस एंजिलिस इकाई के अनुसार पत्र में कहा गया है, ‘तुम लोगों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।’ इस पत्र की फोटोकॉपी जारी की गई है। पत्र में लिखा है कि शहर के नए शेरिफ हैं-डोनाल्ड  ट्रंप। वह अमेरिका की सफाई और इसे फिर से चमकाने जा रहे हैं। यह काम वह आप मुसलमानों से शुरू करने जा रहे हैं। 

पत्र पर अमेरिकन फॉर अ बेटर वे नाम से हस्ताक्षर किया गया है। इसमें कहा गया है कि ट्रंप आप सब मुसलमानों के साथ वही करने जा रहे हैं जो हिटलर ने यहूदियों के साथ किया था। 

एफबीआई के नए आंकड़ों के अनुसार साल 2015 में मुस्लिम विरोध घटनाओं में 67 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले साल मुसलमानों के खिलाफ पक्षपात के 257 मामले प्रकाश में आए जबकि 2014 में ऐसे मामलों की संख्या 154 थी। परिषद ने ऐसे मामलों में पुलिस से सुरक्षा और उचित कार्रवाई को अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed