{"_id":"5d2496078ebc3e6cf805e2c4","slug":"donald-trump-tweets-india-putting-tariffs-on-american-products-no-longer-acceptable","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप ने फिर जताई भारत से नाराजगी, कहा- टैरिफ में इजाफा मंजूर नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर जताई भारत से नाराजगी, कहा- टैरिफ में इजाफा मंजूर नहीं
Tue, 09 Jul 2019 09:44 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 09 Jul 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बार भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल ही में लगाए गए शुल्कों को वापस लेने को कहा था। तब ट्रंप का कहना था कि ये स्वीकार करने योग्य नहीं हैं और वही बात उन्होंने आज भी कही। जापान में जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले भी ट्रंप ने ये बात कह दी थी।
विज्ञापन
India has long had a field day putting Tariffs on American products. No longer acceptable!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) July 9, 2019
विज्ञापन
तब ट्रंप ने कहा था, 'मैं इस तथ्य पर प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं कि भारत ने सालों से अमेरिका पर उच्च शुल्क लगाए हैं। अभी हाल ही में शुल्क में और भी वृद्धि हुई है। ये स्वीकार करने योग्य नहीं है और शुल्कों को वापस लिया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
हाल ही में अमेरिका ने भारत को विषेश तरजीह वाले देशों (जीएसपी सूची) की सूची से बाहर किया है। जिसके बाद भारत ने भी जवाब देते हुए अमेरिका से आयातित 28 उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था। इसके अलावा ट्रंप अमेरिकी मोटरसाइकिलों पर भारत द्वारा आयात शुल्क को 100 फीसदी से 50 फीसदी करने पर भी खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि इसे शून्य किया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि ट्रंप और मोदी ने ओसाका में आयोजित जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर बातचीत की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चिंता व्यक्ति करते हुए इन मुद्दों के समाधान के लिए दोनों देशों के वाणिज्य मंत्री स्तर की बैठक आयोजित करने पर सहमति जताई थी।