फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Trump India Visit : US President Tweet three beautiful words for Nations said We the people

भारत में ट्रंप: अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताए तीन सुंदर शब्द, दोनों देशों के लिए बोले- 'वी द पीपल'

Mon, 24 Feb 2020 06:39 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 24 Feb 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump India Visit : US President Tweet three beautiful words for Nations said We the people
भारत में ट्रंप: अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में लोगों का अभिवादन करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media

भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के दौरान आतंकवाद और कट्टर इस्लाम पर प्रहार किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ अपने देश के मजबूत रिश्तों को रेखांकित करने वाला एक खास ट्वीट भी किया।

विज्ञापन


उन्होंने अपने इस खास ट्वीट में दोनों ही देशों के बीच की समानता को उजागर किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट में लिखा कि हम दोनों ही राष्ट्रों का गठन तीन खूबसूरत शब्दों के आधार पर हुआ है: 'वी द पीपल।' इसका अर्थ है कि अमेरिका और भारत एक जैसे हैं, हम अपने नागरिकों के सम्मान, इज्जत, भरोसे, उन्हें सशक्त बनाने और उनकी सेवा के लिए हमेशा गर्व से तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन

 

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप का अपने ट्वीट में 'वी द पीपल' का उल्लेख करने का तात्पर्य संविधान की प्रस्तावना की ओर इशारा था। दरअसल, भारत की प्रस्तावना के अंग्रेजी अनुवाद की पहली पंक्ति के पहले तीन शब्द 'वी द पीपल' ही हैं। जबकि हिंदी में पहले चार शब्द हैं 'हम भारत के लोग।' ठीक इसी तरह अमेरिका के संविधान की प्रस्तावना के पहले तीन शब्द यही हैं। 


बहरहाल, राष्ट्रपति ट्रंप ने यह ट्वीट अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करने के बाद अपनी यात्रा के क्रम में आगरा पहुंचने से पहले किया। इससे पहले उन्होंने मोटेरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आईएस के दरिंदे बगदादी को मार गिराया।

उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने होली-दीवाली, भांगड़ा, तेंदुलकर-कोहली का जिक्र करके भारतीयों का दिल छूने की कोशिश की। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम आतंकवाद को हराने में साथ हैं। अमेरिका भारत का सबसे भरोसेमंद साथी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed