फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Trump In India: Trump Modi joint statement commitment to Fighting radical Islamic terrorism

Donald Trump India Visit: ट्रंप ने पाक को लगाई फटकार, कहा- आतंकवाद से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध

Tue, 25 Feb 2020 03:22 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 Feb 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump In India: Trump Modi joint statement commitment to Fighting radical Islamic terrorism
भारत में डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त रूप से बयान जारी किया।

विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की धरती से चलने वाले आतंकवाद पर लगाम लगाने की जरूरत है। दोनों देश आतंकवाद को खत्म करने के लिए साथ काम करेंगे और पाकिस्तान पर दबाव बनाएंगे।
विज्ञापन





उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी और मैं अपने नागरिकों को कट्टर इस्लामी आतंकवाद से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमेरिका पाकिस्तान की धरती से चल रहे आतंकवाद को रोकने के लिए कई साकारात्मक कदम उठा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ने को सहमत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेलानिया और मैं भारत की महिमा और भारतीय लोगों की असाधारण उदारता और आदरता से विस्मित हैं। हम आपके (पीएम मोदी) गृह राज्य के नागरिकों द्वारा किए गए शानदार स्वागत को हमेशा याद रखेंगे। दोनों देश आतंकवाद को खत्म करने के लिए साथ काम करेंगे।

21 हजार करोड़ से ज्यादा का रक्षा सौदा

ट्रंप ने कहा कि मोदी के साथ बातचीत में तीन बिलियन डॉलर (21.55 हजार करोड़ रुपये) के रक्षा सौदे को मंजूरी दी गई है। हमने अपाचे और एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर सहित दुनिया में बेहतरीन और उन्नत अमेरिकी सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए भारत के साथ समझौते पर रक्षा सहयोग का विस्तार किया है। इससे हमारी संयुक्त रक्षा क्षमता बढ़ेगी।

पाकिस्तान पर हमने दबाव बनाया है

इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने मोटेरा स्टेडियम से 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और सीमापार आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया था। आतंकवाद पर ट्रंप ने कहा था कि हमारा प्रशासन आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है, पाकिस्तान पर भी हमने दबाव बनाया है। पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेना ही होगा, हर देश को अपने आप को सुरक्षित करने का अधिकार है। 

खतरा बनने वालों को कीमत चुकानी पड़ेगी

ट्रंप ने कहा था हमारे नागरिकों की सुरक्षा पर खतरा बनने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा हमारा देश इस्लामिक आतंकवाद का शिकार रहा है, इसके खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ने और अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

ट्रंप ने आगे कहा कि हमारे पाकिस्तान से अच्छे संबंध हैं। हमें लग रहा है कि पाकिस्तान कुछ कदम उठा रहा है। ये पूरे दक्षिण एशिया के लिए जरूरी है। भारत को इसमें अहम योगदान निभाना है।

दरिंदे बगदादी को हमने मार गिराया

सोमवार को भी ट्रंप ने कहा था कि कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से अपने नागरिकों को बचाने के लिए हम दोनों साथ मिलकर काम करेंगे। हमने आईएसआईएस दरिंदे बगदादी को मार गिराया। हम पाकिस्तान के साथ मिलकर सीमापार आतंकवाद को रोकने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed