अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बुधवार को व्हाइट हाउस विदाई हो गई और जो बाइडन ने नए राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। बाइडन ने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप के कई फैसलों को बदल दिया है। ऐसे में ट्रंप का 'एयर फोर्स वन' विमानों के रंग बदलने का फैसला भी चर्चा में आ गया है। ट्रंप ने 'एयर फोर्स वन' विमानों का रंग बदल दिया था, तो क्या बाइडन इस फैसले को भी वापस ले लेंगे? आइए बताते हैं कि 'एयर फोर्स वन' विमानों का रंग है और ट्रंप ने कौनसा रंग बदला था...
ट्रंप ने 'एयर फोर्स वन' विमानों को दिया था नया रंग, क्या बाइडन इस फैसले को लेंगे वापस!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल में 'एयर फोर्स वन' विमानों के लिए पुराने रंग को बदलते हुए लाल, सफेद और नीले रंगों का अनावरण किया था। ट्रंप के नए रंग वाले विमान 2024 में मिलने हैं, जबकि वर्तमान 'एयर फोर्स वन' विमानों का रंग नीला और सफेद है।
'एयर फोर्स वन' विमानों का पारंपरिक रंग
विमान के बाहर पारंपरिक हल्के आसमानी और सफेद रंग को नई डिजाइन से बदलने की इच्छा जाहिर कर चुके ट्रंप ने ओवल कार्यालय में एक टीवी साक्षात्कार के दौरान कुछ डिजाइन प्रस्तुतत किए थे। ट्रंप ने कहा था कि ये आपका नया 'एयर फोर्स वन' है और मैं यह अन्य राष्ट्रपतियों के लिए कर रहा हूं, ना कि अपने लिए कर हूं। ट्रंप ने 'एयर फोर्स वन' के दो नए विमानों के निर्माण के लिए बोइंग से करार किया था। ये 2024 तक बनकर तैयार होंगे।
क्या है एयर फोर्स वन विमान ?
अमेरिका के राष्ट्रपति जिस विमान में यात्रा करते हैं, उसे 'एयर फोर्स वन' के नाम से जाना जाता है। हालांकि, इसी विमान में देश के उपराष्ट्रपति यात्रा करें, तो इसका नाम बदलकर 'एयर फोर्स टू' हो जाता है। तकनीकी तौर पर देखें, तो अमेरिका के राष्ट्रपति जिस विमान में सफर करते हैं, वो है बोइंग 747-200B। इस विमान के लिए वायुसेना का पदनाम VC-25A है। इस विमान में संयुक्त राज्य अमेरिका का झंडा और राष्ट्रपति की मुहर साफ तौर पर देखी जा सकती है, जो राष्ट्रपति की ताकत का प्रदर्शन करती है। 'एयर फोर्स वन' आधुनिक और सुरक्षित संचार उपकरणों से लैस है।
इन सुविधाओं से लैस होता है 'एयर फोर्स वन'
अमेरिका के राष्ट्रपति जिस विमान में अपनी सभी औपचारिक यात्राएं करते हैं, उसमें चार हजार स्क्वायर फीट का फ्लोर है। विमान में राष्ट्रपति के लिए एक व्यापक सुईट है, जिसमें एक बड़ा ऑफिस, कॉन्फ्रेंस रूम और शानदार शौचालय है। इसके अलावा विमान में एक मेडिकल सुईट भी है, जिसमें एक डॉक्टर हमेशा रहता है। विमान में तैयार की गई रसोई में इतना सामान उपलब्ध रहता है कि एक बार में 100 से अधिक लोगों को आराम से खाना खिलाया जा सके।
इसके अलावा यात्रा के दौरान जो भी अधिकारी राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहेंगे, उनके लिए भी इस विमान में अलग से कमरे बनाए गए हैं। इन अतिरिक्त अधिकारियों में वरिष्ठ सलाहकार, खुफिया सेवा अधिकारी, यात्रा करने वाली मीडिया और दूसरे अतिथि शामिल होते हैं। इसमें एक खास बात यह है कि राष्ट्रपति के विमान के आगे कई कार्गो विमान उड़ान भरते हैं, जो दूरदराज के स्थानों पर राष्ट्रपति को आवश्यक सेवाएं पहुंचा सकते हैं। मौजूदा समय में जिस विमान में अमेरिकी राष्ट्रपति सफर करते हैं, वो रिटायरमेंट के करीब है, लेकिन राष्ट्रपति के लिए नए विमान की तैयारी चल रही है और जल्द ही उससे उड़ानें भरनी भी शुरू हो जाएंगी।