फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Don't count BJP's support to Israel as India's stand: Pinarayi Vijayan

Kerala: 'इस्राइल के समर्थन की भाजपा की नीति को भारत का आधिकारिक रुख न समझें', CM पिनरई विजयन का बड़ा बयान

Sat, 11 Nov 2023 10:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 Nov 2023 10:24 PM IST
सार

Kerala: मुख्यमंत्री विजयन ने कहा, हमारी एकजुटता फलस्तीन के प्रति है। कृपया इस्राइल का समर्थन करने की भाजपा की नीति को भारत के रुख के रूप में न गिने। उन्होंने कहा, भारत को इस्राइल के साथ सैन्य और रक्षा अनुबंधों को रोकने की जरूरत है। इस्राइल द्वारा फलस्तीन के खिलाफ भारत को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
Don't count BJP's support to Israel as India's stand: Pinarayi Vijayan
Pinarayi Vijayan - फोटो : Social Media

विस्तार

रॉकेट हमलों के एक महीने से ज्यादा समय बाद भी इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) का गाजा में जमीनी अभियान जारी है। दोनों के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर भारत में राजनीतिक दलों के नेताओं की राय बंटी हुई नजर आ रही है। इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजय ने शनिवार को कहा कि तेल अवीव का समर्थन करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीति को देश के आधिकारिक रुख के रूप में नहीं गिना जा सकता है। 

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि भारत को इस्राइल के साथ सैन्य और रक्षा अनुबंधों को रोकने की जरूरत है। मुख्यमंत्री विजयन ने जोर देकर कहा कि नई दिल्ली को इस्राइल द्वारा फलिस्तीन के खिलाफ एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोझिकोड में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, हमारी एकजुटता फलस्तीन के प्रति है। कृपया इस्राइल का समर्थन करने की भाजपा की नीति को भारत के रुख के रूप में न गिने। उन्होंने कहा, भारत को इस्राइल के साथ सैन्य और रक्षा अनुबंधों को रोकने की जरूरत है। इस्राइल द्वारा फलस्तीन के खिलाफ भारत को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन

विजयन की यह टिप्पणी गाजा में इस्राइल और फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच युद्ध के मद्देनजर आई है। इस्राइल  और फलस्तीन के हमास आतंकवादी समूह के बीच युद्ध तब शुरू हुआ जब हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर हमला किया जिसमें कम से कम 1,400 लोग मारे गए।
 

तेल अवीव जवाबी कार्रवाई में गाजा में सैन्य कार्रवाई कर रहा है। गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस्राइली बलों के हवाई हमलों में कम से कम 11,000 फलिस्तीनी और विदेशी मारे गए हैं। इसके अलावा, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हिंसा और इस्राइल के हमलों में 180 से अधिक फलिस्तीनी मारे गए हैं।
 

भारत के इस्राइल और प्रमुख अरब राष्ट्रों दोनों के साथ मजबूत रणनीतिक संबंध हैं। आतंकी हमलों की निंदा करते हुए भारत ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने को कहा है, लेकिन संघर्ष विराम का सीधे तौर पर आह्वान नहीं किया है। पिछले हफ्ते विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नियमित मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि भारत ने संबंधित पक्षों से तनाव कम करने, हिंसा छोड़ने और द्विराष्ट्र समाधान की दिशा में सीधी शांति वार्ता की जल्द बहाली के लिए स्थितियां बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed