फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   don Munna Bajrangi came to crime scene from Mumbai

मुंबई से अपराध की दुनिया में मुन्ना बजरंगी ने रखा कदम, एक रात में 14 पेट्रोलपंप लूटकर मचाया हड़कंप

Tue, 10 Jul 2018 05:43 AM IST
सुरेंद्र मिश्र , अमर उजाला, नागपुर
सुरेंद्र मिश्र , अमर उजाला, नागपुर Updated Tue, 10 Jul 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
 don Munna Bajrangi came to crime scene from Mumbai

पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उसने कथित तौर पर एक रात में मुंबई के 14 पेट्रोल पंप लूटकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। हालांकि आखिर में उसकी गिरफ्तारी भी मुंबई से ही हुई थी।

विज्ञापन


मूल रूप से यूपी के जौनपुर जिले के कसेरू गांव का रहने वाला प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी अस्सी के दशक में मुंबई आया था। प्रेम प्रकाश के घर की आर्थिक हालत काफी खराब थी। शुरुआत में उसने गांव में गलीचा बुनने का काम किया। इसी दौरान कथित तौर पर उधार मटन लेने के विवाद में उसने महज 17 साल की उम्र में गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। बाद में वह भदोही से ट्रेन पकड़ कर मुंबई पहुंच गया था। 
विज्ञापन


शुरुआती दिनों में सांताक्रूज पूर्व के वाकोला इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में वह जमीन पर बोरा बिछा कर सोता था। वर्ष 1983 में उसने पहली बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। उसने एक ही रात में मुलुंड से कुर्ला के बीच स्थित 14 पेट्रोल पंपों को लूट लिया था। घटना के पांच दिन बाद मुन्ना बजरंगी के गिरोह की बांद्रा के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में उसका एक साथी रियाज खान पुलिस की गोली से घायल हो गया जिसे पकड़ लिया गया जबकि मुन्ना बजरंगी तीन अन्य साथियों के साथ फरार हो गया था। घटना के एक हफ्ते बाद खेरवाडी में पुलिस नाकाबंदी के दौरान मुन्ना अपने साथियों रमेश छेदी सिंह, महिपाल सिंह और ज्ञानी सिंह के साथ पकड़ा गया। छह माह जेल में भी रहा। जमानत पर छूटने के बाद वह यूपी वापस लौट गया। 

अपराध की दुनिया में हासिल किया अलग मुकाम 

 don Munna Bajrangi came to crime scene from Mumbai
वह जौनपुर स्थित चितौड़ी के बाहुबली विनोद सिंह के संपर्क में आया। उसने कथित तौर पर विनोद सिंह के इशारे पर जौनपुर जेल के सामने दिनदहाडे़ ब्लाक प्रमुख रामचंद्र सिंह की हत्या कर दी। इस घटना के बाद अपराध की दुनिया में उसने एक अलग मुकाम हासिल कर लिया। 29 अक्तूबर 2009 को दिल्ली पुलिस ने उसे मलाड इलाके से गिरफ्तार किया था।

मुख्तार अंसारी के गिरोह में भी हुआ था शामिल
बाद में वह कथित तौर पर मुख्तार अंसारी के गिरोह का हिस्सा बन गया था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी वसूली के दर्जनों मामले दर्ज हुए। इसी दौरान उसने गृह क्षेत्र के जमालापुर बाजार में कथित तौर पर एके - 47 से ब्लाक प्रमुख कैलाश दुबे और छात्र नेता राजकुमार सिंह सहित तीन लोगों की हत्या कर दी। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के बाद वह मुंबई आ गया था। 

बनना चाहता था विधायक
करोड़ों की दौलत कमाने के बाद वह विधायक बनना चाहता था। पिछले विधानसभा चुनाव में उसने बसपा और भाजपा से टिकट हासिल करने की भरसक कोशिश भी की थी। पिछले विधानसभा चुनाव में उसकी पत्नी सीमा सिंह ने जौनपुर जिले की मड़ियाहू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed