फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doctor infected: Chief Minister Kejriwal met, said - these are our heroes in the war against Kovid-19

डॉक्टर संक्रमित: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की मुलाकात, कहा-कोविड-19 के खिलाफ जंग में हमारे हीरो हैं ये

Fri, 09 Apr 2021 11:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 09 Apr 2021 11:18 PM IST
सार

दिल्ली के एम्स और सर गंगाराम अस्पताल के भारी संख्या में डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से की मुलाकात
 

विज्ञापन
Doctor infected: Chief Minister Kejriwal met, said - these are our heroes in the war against Kovid-19
अरविंद केजरीवाल - फोटो : SELF

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राजधानी के डॉक्टरों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि राजधानी में कोरोना की स्थिति गंभीर है, लेकिन डॉक्टरों के सहयोग से हम इस बीमारी का मुकाबला करने में समर्थ होंगे। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर इस लड़ाई के साथ-साथ हमारे समाज के असली हीरो हैं और समाज के हर व्यक्ति को उनका सम्मान करना चाहिए,  क्योंकि वे लोगों की जिंदगी बचाते हैं।  37 डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डीएस राणा ने भी सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन


डॉक्टरों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार डॉक्टरों के साथ है और उनके इलाज की हर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा, 'मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कोरोना से संक्रमित हुए सभी डॉक्टर जल्द से जल्द स्वस्थ्य हों।'  उन्होंने कहा कि डॉक्टर हमारे समाज के असली हीरो हैं और उनको किसी भी प्रकार की मदद के लिए सरकार हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर गंगाराम अस्पताल में जितने भी डॉक्टर कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं, उनमें से अधिकतर लोग एसिम्टोमैटिक हैं। यानी उनमें कोरोना की स्थिति काफी साधारण स्तर का है। ऐसे मरीज जल्दी ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं। इनमें से कुछ ही डॉक्टरों की उम्र कुछ ज्यादा है, जिनके स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed