फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   do you know the picture of Mahatma Gandhi on Indian Currency is original not portrait

नोटों पर छपी गांधीजी की तस्वीर है वास्तविक, मुद्रा के बारे में नहीं जानते होंगे यह बातें

Sun, 09 Sep 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Sep 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
do you know the picture of Mahatma Gandhi on Indian Currency is original not portrait

पिछले कुछ दिनों से अतंरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार कमी देखने को मिल रही है। एक डॉलर की तुलना में भारतीय रुपये की कीमत 72 रुपये तक पहुंच गई है। मगर क्या आपको पता है कि रुपये पर छपी गांधीजी की तस्वीर कोई पेंटिंग नहीं बल्कि उनकी असल तस्वीर है। आज हम आपको भारतीय मुद्रा से संबंधित ऐसी ही जानकारियां बताते हैं।

विज्ञापन


- भारत के केंद्रीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास एक रुपये के नोट को छोड़कर सभी मूल्यों के नोट छापने का अधिकार है। रिजर्व बैंक को यह अधिकार आरबीआई अधिनियम, 1934 के तहत दिया गया है। हालांकि इस अधिनियम की धारा 24(1) के तहत इसके पास एक रुपये का नोट छापने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


- 1940 के मुद्रा अध्यादेश के अनुसार एक रुपये का नोट भारत सरकार जबकि 2 से लेकर 2000 रुपए तक के नोट रिजर्व बैंक द्वारा छापे जाते हैं। वहीं आरबीआई के पास 10 हजार रुपए तक का नोट छापने का अधिकार है। एक रुपये के नोट की छपाई वित्त मंत्रालय करता है। इसी वजह से उसपर आरबीआई के गवर्नर की बजाए वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- भारत के आजाद होने के दो साल बाद भी राजा जॉर्ज पंचम की तस्वीर वाली मुद्रा का भारत में चलन था। उस समय 16 आनो में गणना हुआ करती थी। लेकिन साल 1957 के बाद देश में दशमलव प्रणाली को अपनाया गया और 100 पैसा एक रुपए में बदल गया। 1949 में इसमें राजा की तस्वीर की बजाए अशोक स्तंभ को छापा गया।


- इसी तस्वीर से बाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के चेहरे को पोट्रेट के रूप में भारतीय नोटों पर अंकित किया गया जो अब भारतीय मुद्रा की विशिष्टता बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed