फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   do not come to uae on tourist visa for searching a job

UAE में नौकरी ढूंढने के लिए यात्रा वीजा पर न आएं भारतीय

Fri, 04 Aug 2017 03:58 AM IST
एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई Updated Fri, 04 Aug 2017 03:58 AM IST
विज्ञापन
do not come to uae on tourist visa for searching a job
dubai

दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि भारतीय लोग यूएई में नौकरी ढूंढने के लिए यात्रा वीजा पर न आएं। इसके लिए वे अपने प्रमाणित रोजगार प्रस्तावों और परमिट वीजा के साथ ही देश में आएं। यह दिशानिर्देश धोखाधड़ी और वीजा धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने के लिए जारी किया गया है।

विज्ञापन


वाणिज्य दूतावास में भारतीय कामगारों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह दिशानिर्देश जारी किया गया। इन कामगारों को उनके एजेंटों या मालिकों ने नियमित आधार पर धोखा दिया।
विज्ञापन


दुबई में भारतीय महा वाणिज्यदूत विपुल ने कहा कि उनके पास आने वाली ऐसी शिकायतों के संबंध में कोई आंकड़ा नहीं है क्योंकि ऐसी शिकायतें बहुत अजीब तरह की होती थीं जिनके विभिन्न मुद्दे होते थे। उन्होंने कहा कि अधिकतर शिकायतें ऐसे कामगारों से संबंधित थीं जो यात्रा वीजा पर नौकरी करने या नौकरी ढूंढने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने यात्रा वीजा पर आने वाली बहुत सी महिलाओं के मामले भी देखे जिनमें फर्जी एजेंटों ने उन्हें नौकरानी बना दिया या फिर ओमान या अन्य देशों में भेज दिया। बता दें कि वहां फंसे कामगारों को वापस भेजने के लिए वाणिज्य दूतावास ने 2016 में जहां 225 हवाई टिकट जारी किया था वहीं 2017 में अब तक 187 हवाई टिकट जारी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed