फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विदेश भेजने के नाम पर ठह लाख हड़पे

विदेश भेजने के नाम पर ठह लाख हड़पे

Fri, 04 Aug 2017 12:06 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठह लाख हड़पे
मुबारकपुर। नेवादा अमिलो के आठ युवकों को विदेश भेजने के नाम छह लाख रुपये लेकर एक व्यक्ति चंपत हो गया। आरोपी पीड़ित लड़कों को नौकरी दिलाने के लिए दिल्ली ले गया। एक होटल में ठहराया और दूसरे दिन वहां से फरार हो गया। पीड़ित युवकों ने वापस आकर परीजनों को आपबीती सुनाई। तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा अमिलो निवासी मोहम्मद नासिर पुत्र अब्दुर्रशीद, जमाल अख्तर पुत्र एनुल हक, मोहम्मद रेयाज पुत्र अब्दुर्रहमान, मोहम्मद कासिम पुत्र जमालुद्दीन, मोहम्मद अशरफ, अमजद अली पुत्रगण फैय्याज, मुख्तार पुत्र मोहम्मद अमीन, मोहम्मद कलीम पुत्र सैय्यद अहमद ने बताया कि दुबई भेजने के नाम पर कस्बा निवासी ने अपने मित्र को प्रति युवक 75 हजार रुपये दिलवा दिए। आठों युवकों से कुल छह लाख रुपये लिए गए। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी हमें दुबई भेजने के लिए 12 जुलाई को कैफियात एक्सप्रेस से दिल्ली ले गया। वहां एक होटल में रुकवाया। इसके बाद कहीं चला गया। काफी इंतजार के बाद आरोपी के न आने पर हम किसी तरह वापस लौटे। इस संबन्ध पीड़ितों ने स्थानीय थाने में नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में एसओ मुबारकपुर एसओ अनूप शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं हैं। तहरीर दी गई है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed