फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Do not change behavior even after vaccine, says Expert

विशेषज्ञों की अपील, कोरोना वायरस टीका आने के बाद भी न बदलें अपना व्यवहार

Sat, 02 Jan 2021 04:41 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Jan 2021 04:41 AM IST
विज्ञापन
Do not change behavior even after vaccine, says Expert
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देश में कोविशील्ड को विशेषज्ञ समिति की ओर से अनुमति मिलने के बाद वैज्ञानिक और डॉक्टर जहां खुशी जता रहे हैं। वहीं इन लोगों की अपील है कि टीका आने के बाद भी लोगों को अपने व्यवहार में बदलाव नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


आईसीएमआर के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. रमन आर गंगाखेड़कर का कहना है कि टीका के तौर पर एक अतिरिक्त हथियार हमें जरूर मिला है लेकिन इसके परिणाम क्या होंगे? यह अब तक हमें नहीं पता है। इसलिए जब तक परिणाम हमें पता न चलें लोग अपना बचाव संक्रमण से करते रहें।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि साल 2021 का आगाज खुशियों के साथ हो रहा है। इन्हें संजोए रखना बेहद जरूरी है। देश में कोरोना के टीकाकरण को लेकर सब कुछ तैयारी हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में टीका लगना शुरू भी हो जाएगा लेकिन एक बात का हम सभी को ध्यान रखना है कि खुद से मास्क को दूर नहीं रखना है। दो गज की दूरी बनाकर रखनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण की वजह से कोविड सतर्कता नियमों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। डॉ. रमन आर गंगाखेड़कर ने कहा कि देश में कोरोना टीका को आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल की अनुमति दी जा रही है। यह कानून पहले नहीं था लेकिन महामारी की इस आपात स्थिति में जहां पूरी दुनिया साथ में आकर काम कर रही है। वहां एक नए कानून के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed