{"_id":"58f85ee34f1c1b3874473a9a","slug":"divorce-to-pregnancy-during-walking-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती को राह चलते पति ने दे दिया तलाक, SSP को शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गर्भवती को राह चलते पति ने दे दिया तलाक, SSP को शिकायत
ब्यूरो / अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
महानगर में अब तीन तलाक के किस्से आए दिन सामने आने लगे हैं। बुधवार को भी महानगर के जीवनगढ़ इलाके से एक हेयर ड्रेसर की पत्नी एसएसपी दफ्तर पहुंची। उसने बताया कि दहेज उत्पीड़न के बाद से वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन
दो दिन पहले वह दोपहर में अपनी मां के साथ काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में मिले पति ने उसे तीन बार सड़क पर ही तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ने का एलान कर दिया। इस समय वह तीन माह की गर्भवती है। अब उसकी न तो पुलिस सुन रही है और न ससुराल से ही किसी तरह की मदद की उम्मीद है। इस मामले में एसपी क्राइम ने इलाका पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
धौर्रा पुलिया निवासी फातिमा का कहना है कि 10 जून, 2016 को उसका निकाह यामीन निवासी जीवनगढ़ से हुआ था। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे परेशान किया जा रहा था। मारपीट व उत्पीड़न के बाद 25 जनवरी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसी दौरान उसके पति ने दूसरी शादी करने का प्लान बना लिया। इसके बाद एक दिन बहाने से घर से ससुराल ले जाने की बात कहकर उसे रास्ते में ले जाकर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
अब 17 अप्रैल को जब फातिमा सुबह 10 बजे अपनी मां के साथ काम पर जा रही थी, तभी पति रास्ते में मिला और तीन बार तलाक कहकर सारे रिश्ते खत्म कर गया। जब पीड़िता ने पति से संपर्क साधा तो दूसरी शादी की बात कहकर साथ रखने से मना कर दिया। इस शिकायत पर एसपी क्राइम ने इस प्रकरण में जांच व कार्रवाई के आदेश दिए हैं।