फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Discussions over BJP-JDS alliance for LS polls still on; Modi, Shah to take final call: Yediyurappa

Politics: येदियुरप्पा बोले- लोकसभा चुनाव के लिए BJP-JDS गठबंधन पर चर्चा अब भी जारी; मोदी-शाह लेंगे अंतिम फैसला

Wed, 13 Sep 2023 06:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 13 Sep 2023 06:11 PM IST
सार

Politics: भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में जद (एस) के साथ पार्टी के हाथ मिलाने पर चर्चा अभी भी चल रही है और केंद्रीय नेता अंतिम निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
Discussions over BJP-JDS alliance for LS polls still on; Modi, Shah to take final call: Yediyurappa
yediyurappa - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में जद (एस) के साथ पार्टी के हाथ मिलाने पर चर्चा अभी भी चल रही है और केंद्रीय नेता अंतिम निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व गठबंधन पर फैसला करेंगे।

विज्ञापन

कर्नाटक में भाजपा और जद (एस) के बीच चुनावी गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, हम नहीं जानते की मोदी और शाह के मन में क्या है..यह चर्चा अभी जारी है। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे पर फैसला केंद्रीय नेताओं पर छोड़ दिया गया है और इस मामले में न तो उनकी कोई भूमिका है और न ही वह सुझाव देंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनावों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं।
 

विज्ञापन

येदियुरप्पा ने आगे कहा कि कर्नाटक में अगले साल लोकसभा चुनावों में 25-26 सीटें जीतने का लक्ष्य है, और इसके लिए राज्य भर में जिला कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। लोकसभा चुनाव के लिए 'इंडिया' गठबंधन बनाने वाले विपक्ष के बारे में उन्होंने कहा,'मोदी के सामने वे जीरो हैं। हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा। हमें पिछली बार भी सीटें मिली थीं और 2024 में भी हमें इतनी ही सीटें मिलेंगी। मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।' 

विधानसभा में विपक्ष के नेता की नियुक्ति का करेंगे अनुरोध
येदियुरप्पा ने कहा कि वह केंद्रीय नेतृत्व से कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता और पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की जल्द से जल्द नियुक्ति करने का अनुरोध करेंगे। हालांकि नई विधानसभा का चुनाव लगभग चार महीने पहले हुआ था, लेकिन पार्टी ने अभी तक सदन और विधान परिषद में विपक्ष के नेताओं के नाम की घोषणा नहीं की है।

उन्होंने कहा, 'मैं जल्द से जल्द विपक्षी नेता और पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का अनुरोध करूंगा।' कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ इस मामले को उठाया था, जिन्होंने तब आश्वासन दिया था कि नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। अभी नलिन कुमार कतील भाजपा अध्यक्ष के रूप में विस्तार पर हैं। मई में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed