{"_id":"600ef0938ebc3e324f3c1819","slug":"dinakaran-claims-sasikala-will-be-released-from-jail-on-january-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनाकरन का दावा, शशिकला 27 जनवरी को जेल से रिहा होंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिनाकरन का दावा, शशिकला 27 जनवरी को जेल से रिहा होंगी
Mon, 25 Jan 2021 09:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 25 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
VK sasikala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जे. जयललिता की करीबी रहीं और वर्तमान में भ्रष्टाचार के मामले में बेंगलुरु जेल में सजायाफ्ता वीके शशिकला को सजा पूरी होने के कारण बुधवार को जेल से रिहा किया जाएगा। उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बता दें, शशिकला हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमित पाई गईं हैं और उनका बेंगलुरु के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिनाकरन ने एक ट्वीट में कहा कि शशिकला को एक अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन
दिनाकरन ने ट्वीट किया, "हमारी सभी अपेक्षाओं के अनुसार... चिन्नम्मा (शशिकला) 27 जनवरी को जेल से रिहा हो जाएंगी।" निर्दलीय विधायक, शशिकला के भतीजे और अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (एएमएमके) के संस्थापक दिनाकरन ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित उनकी बुआ का अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों से सलाह के बाद अस्पताल से उनकी छुट्टी के बारे में जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
अभी बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में इलाज करा रहीं शशिकला को पहले कुछ आराम होने के बाद दिन में आईसीयू से बाहर लाया गया था। शशिकला को 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और बाद में उन्हें बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में शशिकला की गंभीर स्थिति को देखते हुए विक्टोरिया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था।
शशिकला को फरवरी 2017 में 66 करोड़ रुपये की आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।