{"_id":"6029df2d1105907fec4efbb0","slug":"dilip-ghosh-gave-warning-to-tmc-says-tell-mothers-to-control-their-children-if-they-want-to-see-their-faces-bjp-mamata","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलीप घोष की टीएमसी को चेतावनी, कहा- अगर अपने बच्चों के मुंह देखने हैं तो उन्हें कहें नियंत्रण में रहें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिलीप घोष की टीएमसी को चेतावनी, कहा- अगर अपने बच्चों के मुंह देखने हैं तो उन्हें कहें नियंत्रण में रहें
Mon, 15 Feb 2021 08:10 AM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Mon, 15 Feb 2021 08:10 AM IST
विज्ञापन
दिलीप घोष (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। सभी पार्टियों ने आक्रामक रुख अपनाया हुआ है और वोटर्स को साधने की कोशिश में हैं। खासतौर से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के बीच बयानों के जमकर 'तीर' चल रहे हैं। दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे को लेकर लगातार टिप्पणी करने में मशगूल हैं।
विज्ञापन
इसी बीच रविवार को भाजपा के बंगाल प्रभारी दिलीप घोष ने टीएमसी को एक नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कानून का पालन करती है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वे कमजोर हैं। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए घोष ने कहा कि 'हां खेला होबे, खेला होबे, परिवर्तन होबे।' मैं ममता दीदी के भाईयों और बहनों को बताना चाहता हूं कि हम सरकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
टीएमसी को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे विरोधी हमें बता रहे हैं कि हमारा खेल खत्म हो गया है लेकिन मैं उन्हें बता दूं कि हमारा खेल जारी है। तैयार रहिए। यदि माताएं चुनाव के बाद अपने बच्चों के चेहरे देखना चाहती हैं तो उन्हें कहें कि वे उन्हें नियंत्रण में रखें। हम सभ्य हैं और कानून का पालन करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम कमजोर हैं।'
विज्ञापन
Opposition is telling us that our game is over but let me tell them that our game is on. Be ready. Tell mothers to keep their children under control if they want to see their faces after polls. We're civilised & follow law but it doesn't mean that we're weak: Dilip Ghosh (14.02)
— ANI (@ANI) February 15, 2021
भाजपा सांसद ने आगे कहा, 'हां खेला होबे, खेला होबे और परिवर्तन होबे। मैं ममता दीदी के भाइयों और बहनों को बता दूं कि भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी। मुझे पता है कि यात्रा को रोकने के प्रयास होंगे इसलिए मैं आपसे मिलने आया हूं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आप अपना वोट डाल सकें।'