फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   digvijaya singh lashes out on narendra singh tomar says he doesnt know what farming is farmers protest farm laws congress bjp

कृषि मंत्री पर दिग्विजय का तंज, कहा- तोमर के पास नहीं है खेती, वो क्या जानते हैं किसानी

Sat, 06 Feb 2021 07:52 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 06 Feb 2021 07:52 AM IST
विज्ञापन
digvijaya singh lashes out on narendra singh tomar says he doesnt know what farming is farmers protest farm laws congress bjp
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर जहां किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो महीने से ज्यादा समय से टिके हुए हैं। वहीं विपक्षी दल भी इसे लेकर सरकार को लगातार घेर रहे हैं। राज्यसभा में शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस के बीच कृषि कानूनों को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लेकर कहा है कि उन्हें किसानी की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


कृषि मंत्री पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ बात करने के लिए दो मंत्रियों को लगाया हुआ है। नरेंद्र सिंह तोमर जिनके पास खेती ही नहीं, तो वो किसानी क्या जानते होंगे। दूसरे पीयूष गोयल जो कॉरपोरेट सेक्टर के प्रवक्ता हैं। दोनों ही मंत्री किसानी को लेकर अनुभवहीन हैं और यह कृषि कानून पर कैसे किसानों को संतुष्ट कर सकते हैं।'
विज्ञापन


खून से खेती करती है कांग्रेस
कृषि मंत्री ने राज्यसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह खून से खेती कर सकती है। इसका जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा हमेशा दंगे करवाना चाहती है। कृषि कानूनों का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि खून से खेती करना कांग्रेस का इतिहास नहीं रहा है। जो गोधरा में हुआ वो पानी की खेती थी या खून की खेती थी। भाजपा हमेशा नफरत और हिंसा की राजनीति करती आई है। वहीं कांग्रेस सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलती आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून को लेकर लगातार सरकार का विरोध कर रही है कांग्रेस
कृषि कानून को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को घेर रही है। पार्टी ने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर किसान विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं। एक दिन पहले ही प्रियंका गांधी वाड्रा 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान ट्रैक्टर पलटने से हुई किसान की मौत के बाद उसके घर पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed