{"_id":"699723b432b0678d6d0bde93","slug":"dhule-wedding-violence-triple-murder-sakri-pimpalner-gujarat-maharashtra-border-arrest-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शादी की रस्म के दौरान खूनी संघर्ष, मामूली विवाद में हुई तीन लोगों की हत्या; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शादी की रस्म के दौरान खूनी संघर्ष, मामूली विवाद में हुई तीन लोगों की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Thu, 19 Feb 2026 08:22 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:22 PM IST
सार
महाराष्ट्र के धुले जिले में शादी के कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद कार से गुजरात भाग रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने नाकाबंदी कर बॉर्डर पर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किया है। फिलहाल इलाके में शांति है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के धुले जिले में एक शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। यहां परिवार में हल्दी की रस्म के दौरान बाराती और घराती के बीच किसी बात को लेकर हिंसक हो गई। इस बहस के दौरान बारातियों की तरफ से कुछ युवकों ने दुल्हन के परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किया। इस मारपीट में दुल्हन पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने क्या कहा?
एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, यह घटना बुधवार को गुजरात-महाराष्ट्र बॉर्डर के पास साकरी तहसील के पिंपलनेर गांव में हुई। शादी से पहले हल्दी के कार्यक्रम के दौरान बाराती और घराती के बीच किसी छोटी सी बात पर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीन लोगों की हत्या कर दी गई।
क्या बोले मृतक के परिजन?
मृतकों की पहचान सुरेश गोसावी (50), साहिल गोसावी (35) और देवेंद्र (36) पवार के रूप में हुई है। इस घटना में पंकज अशोक गिर, सुरेश सुपदुगीर और सागर गोसावी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने जानबूझकर जानलेवा हमला किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Pune Crowd: शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी किले में भारी भीड़ से टूटी रेलिंग, भगदड़ के कारण कई लोग घायल
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कांतिलाल गोसावी (42), जसवंत गोसावी (36) और उनका ड्राइवर एक ब्रेजा कार में सवार होकर गुजरात की ओर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और स्थानीय लोगों से ओटाबारी घाट सेक्शन पर सड़क ब्लॉक करने की अपील की। साथ ही लोगों से संदिग्ध गाड़ी का नंबर नोट करने को भी कहा गया।
आरोपी हुए गिरफ्तार
इसके बाद कार को पहचान लिया गया और गुजरात-नवापुर बॉर्डर पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक छोटा चाकू भी मिला है। पकड़े गए तीनों आरोपी गुजरात के सोनगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इलाके में हालात पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण हैं।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन