{"_id":"5f3db37294ea7051984dc3fe","slug":"dggi-nagpur-team-reveals-fake-bill-racket-worth-434-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीजीआई नागपुर की टीम ने 434 करोड़ रुपये के फर्जी बिल रैकेट का किया खुलासा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीजीजीआई नागपुर की टीम ने 434 करोड़ रुपये के फर्जी बिल रैकेट का किया खुलासा
Thu, 20 Aug 2020 04:49 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नागपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नागपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 20 Aug 2020 04:49 AM IST
विज्ञापन
Money
- फोटो : PTI
जीएसटी इंटेलीजेंस महानिदेशक (डीजीजीआई) नागपुर की टीम ने 434 करोड़ रुपये के फर्जी बिल रैकेट का खुलासा किया है। इस रैकेट में शामिल 23 फर्म्स ने 78.13 करोड़ रुपये के फर्जी टैक्स क्रेडिट इनपुट का फायदा उठाया है। डीजीजीआई टीम ने इस मामले में नागपुर सहित जालंधर, सोनीपत और नई दिल्ली में कई जगहों पर छापा मारा है।
विज्ञापन
डीजीजीआई के मुताबिक इस कार्रवाई में तमिलनाडु, नई दिल्ली सहित देशभर की 23 फर्म्स की पहचान की गई है, जो इस खेल में शामिल थीं। इन फर्म्स ने बिना किसी सामान की आपूर्ति किए करोड़ों रुपये के इनपुट क्रेडिट टैक्स का फायदा उठा लिया। सामानों की सप्लाई केवल कागज पर हुई।
विज्ञापन