{"_id":"604761028ebc3ed3a3408e98","slug":"dgca-says-aircrew-medically-unfit-for-flying-for-48-hours-post-covid19-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीकाकरण : टीका लगवाने के बाद 48 घंटे तक उड़ानों का परिचालन नहीं करेंगे पायलट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना टीकाकरण : टीका लगवाने के बाद 48 घंटे तक उड़ानों का परिचालन नहीं करेंगे पायलट
Tue, 09 Mar 2021 05:20 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 09 Mar 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा है कि कोविड-19 का टीका लगवाने के बाद पायलट और चालक दल के सदस्य (केबिन क्रू) 48 घंटे तक उड़ानों का परिचालन नहीं करेंगे। डीजीसीए ने मंगलवार को जारी सर्कुलर में कहा कि यदि टीकाकरण के 48 घंटे के बाद किसी तरह के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं, तो उन्हें उड़ान सेवाओं की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
पायलटों तथा चालक दल के सदस्यों की टीका लगवाने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र में ही निगरानी की जाएगी। डीजीसीए ने कहा कि टीकाकरण के 48 घंटे तक चालक दल के सदस्य ‘चिकित्सकीय रूप से अयोग्य होंगे’।
विज्ञापन
यदि 48 घंटे के बाद पायलटों में किसी तरह का लक्षण पाया जाता है, तो उनकी चिकित्सकीय जांच की जाएगी। डीजीसीए ने कहा कि यदि टीका लगवाने के बाद 14 दिन से अधिक समय तक पायलट अनफिट होते हैं, तो उड़ान की अनुमति से पहले उनकी विशेष चिकित्सा जांच की जाएगी।
विज्ञापन