फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA may impose restrictions on power bank use onboard flights

DGCA: इंडिगो की उड़ान में आग की घटना के बाद डीजीसीए सख्त, पावर बैंक ले जाने पर लगा सकता है प्रतिबंध

Tue, 28 Oct 2025 10:34 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 28 Oct 2025 10:34 PM IST
सार

विमानन नियामक डीजीसीए उड़ानों में पावर बैंक के इस्तेमाल पर कुछ प्रतिबंध लगा सकता है। 19 अक्तूबर को इंडिगो की एक उड़ान में एक यात्री के पावर बैंक में आग लगने की घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) उड़ानों में पावर बैंक के इस्तेमाल की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
DGCA may impose restrictions on power bank use onboard flights
विमान में पावर बैंक ले जाने पर लग सकती है रोक! - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) विमानों में पावर बैंक के उपयोग पर कुछ प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कदम वैश्विक मानकों का अध्ययन करने के बाद उठाया जा सकता है।

विज्ञापन


यह कदम 19 अक्तूबर को इंडिगो की एक उड़ान में यात्री के पावर बैंक में आग लगने की घटना के बाद उठाया जा रहा है। उस घटना के बाद डीजीसीए ने विमानों में पावर बैंक के इस्तेमाल से जुड़ी नीतियों की समीक्षा शुरू की है। अधिकारी ने बताया कि पावर बैंक के इस्तेमाल पर कुछ सीमाएं लगाई जा सकती हैं, लेकिन इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, हम वैश्विक प्रथाओं का अध्ययन कर रहे हैं, उसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


पावर बैंक में लग गई थी आग
दरअसल, दिल्ली हवाई अड्डे पर 19 अक्तूबर को दीमापुर जाने वाले इंडिगो विमान के रनवे पर जाने की प्रक्रिया के दौरान दिल्ली हवाई अड्डे पर एक यात्री के ‘पावर बैंक’ में आग लग गई और चालक दल के सदस्यों ने आग को बुझा दिया।नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा था कि डीजीसीए इस घटना की समीक्षा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान में ‘इलेक्ट्रॉनिक’ सामान विशेषकर ‘लिथियम बैटरी’ वाले सामान, ले जाने के संबंध में कठोर नियम हैं।खबरों के अनुसार, पिछले सप्ताह एयर चाइना के एक विमान के ऊपरी डिब्बे में रखी ‘लिथियम बैटरी’ में आग लग गई। यह विमान हांग्जो से सियोल जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed