फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DG of Indian Coast Guard says that Our ships are actively involved...free from any terrorist activity

Coast Guard : 'समुद्री सीमा की चौबीसों घंटे निगरानी, गश्त लगा रहे जहाज'; भारतीय तटरक्षक महानिदेशक ने कही बात

Fri, 24 Nov 2023 10:38 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 10:38 PM IST
सार

समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक राकेश पाल ने कहा कि हमारे जहाज,विमान चौबीसों घण्टे निगरानी कर रहे हैं, साथ ही लगातार गश्त लगा रहे हैं। लगभग 60 जहाजों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

विज्ञापन
DG of Indian Coast Guard says that Our ships are actively involved...free from any terrorist activity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

समुद्री क्षेत्र से आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए गश्त और निगरानी क्षमताओं को बढ़ाया गया है। 26/11 मुम्बई हमले की 15वीं बरसी से पहले भारतीय तटरक्षक महानिदेशक  राकेश पाल ने कहा, तटीय सुरक्षा को बढ़ाया गया है। जिसके लिए लगभग 55 से 60 जहाज तैनात किए गए हैं। हमारे 12 विमान और हेलीकॉप्टर लगातार निगरानी के लिए हर दिन उड़ान भरते हैं। साथ ही उन्होंने कहा, समुद्री पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाता है। 
विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक ने कहा, हमारे जहाज सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। हम जहाजों और अधिग्रहण योजनाओं पर विचार कर रहे हैं। अबतक हमें 17 सतही जहाज और 78 विमान मिले हैं। जल्द ही नौ तकनीकी संसाधनों से लैस हेलीकॉप्टरों के लिए हस्ताक्षर किया जाएगा। जिससे लंबी दूरी तक समुद्री निगरानी की जा सकेगी।  हमे जल्द ही छह सी295  मिलने जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं सहायक कमांडेंट प्रणव ने कहा, पाकिस्तान से सटी समुद्री सीमा होने के कारण हम चौबीसों घटे निगरानी करते हैं। अगर कच्छ की खाड़ी में हमें जो भी संदिग्ध लगता है, तो हम क्षणभर रुके बिना कार्रवाई करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें 2008 में मुंबई हमले में सभी आतंकी समुद्री मार्ग से घुसे थे। जिसके बाद उन्होंने मुंबई स्थित ताज होटल समेत अन्य स्थानों पर हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed