फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis says Kejriwal icon of corruption Delhites showed they won't tolerate politics of falsehood

Delhi: फडणवीस ने केजरीवाल को बताया भ्रष्टाचार का प्रतीक; बोले- दिल्ली वाले झूठ की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे

Sat, 08 Feb 2025 08:03 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 08 Feb 2025 08:03 PM IST
सार

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि  दिल्ली के लोगों ने साबित कर दिया कि वे झूठ की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण पर विश्वास रखते हुए भाजपा को वोट दिया। यहां तक कि दिल्ली में रहने वाले मराठी लोगों ने भी मोदीजी को वोट दिया।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis says Kejriwal icon of corruption Delhites showed they won't tolerate politics of falsehood
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : X/Devendra Fadnavis

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में 26 साल बाद भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। आम आदमी पार्टी (आप) का चौथी बार सरकार बनाने का सपना चकनाचूर हुआ है। कुछ बेहतर की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस की फिर दुर्गति हुई है और पार्टी का लगातार तीसरे चुनाव में खाता तक नहीं खुल पाया है। आप की हार और भाजपा की जीत पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर शनिवार को खुशी व्यक्त की। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने दिखा दिया कि वे अब 'झूठ की राजनीति' बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन


देवेंद्र फडणवीस ने आगे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार का प्रतीक भी करार दिया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने  कहा कि मुझे खुशी है कि 27 साल के अंतराल के बाद, भाजपा दिल्ली में फिर से चुनी गई है। दिल्ली के लोगों ने साबित कर दिया कि वे झूठ की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण पर विश्वास रखते हुए भाजपा को वोट दिया। यहां तक कि दिल्ली में रहने वाले मराठी लोगों ने भी मोदीजी को वोट दिया।"
विज्ञापन


आगे बोलते हुए फडणवीस ने यह विश्वास भी जताया कि 'एक हैं तो सुरक्षित हैं' का नारा भविष्य में पूरे देश में काम करेगा। यह पहले ही महाराष्ट्र, हरियाणा और अब दिल्ली में देखा जा चुका है और यह काम करना जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चेहरे से धूल पोंछने के बजाय आईना साफ कर रहे हैं राहुल गांधी : फडणवीस
 इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को राज्य विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं के राहुल गांधी के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपने चेहरे से धूल पोंछने के बजाय दर्पण साफ कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया था कि लोकसभा और राज्य चुनावों के बीच पांच महीनों में महाराष्ट्र में 39 लाख नए मतदाता जुड़े।  


फडणवीस ने कहा, हर लोकसभा चुनाव के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़ती है। लोकसभा चुनाव के दौरान कई लोगों को अपना नाम मतदाता सूची में नहीं मिला। जब हमने इस मुद्दे पर कार्रवाई की, तो चुनाव आयोग ने एक अभियान चलाकर बड़ी संख्या में नए मतदाताओं को शामिल किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने चेहरे की धूल पोंछने की बजाय आइना साफ कर रहे हैं। फडणवीस ने आगे कांग्रेस नेता पर शहरी नक्सलवाद को मजबूत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी हमारी व्यवस्था, संस्थानों पर अविश्वास व्यक्त करते हैं। वे हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी शहरी नक्सलवाद को मजबूत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed