फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis said BJP wasn’t formed to make anyone PM or CM, hence never faced a split

Maharashtra: 'BJP किसी को PM या CM बनाने के लिए नहीं बनी', फडणवीस ने विपक्षी दलों पर निशाना साध कही यह बात

Sat, 06 Apr 2024 01:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2024 01:19 PM IST
सार

भाजपा अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। इस दौरान फडणवीस ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेताओं से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक सभी ने पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis said BJP wasn’t formed to make anyone PM or CM, hence never faced a split
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि भाजपा का गठन किसी को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं हुआ था और इसलिए उसे कभी आंतरिक विभाजन का सामना नहीं करना पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि देश के इतिहास में उनकी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसे कभी बंटवारे का सामना नहीं करना पड़ा। 

विज्ञापन


भाजपा नेता कभी भी स्वार्थी नहीं रहे
बता दें, आज पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। एक कार्यक्रम के दौरान फडणवीस ने कार्यकर्ताओं से भारत को विकसित देश बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सैनिकों के समान काम करने को कहा।उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक सभी ने पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है। उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा नेता कभी भी स्वार्थी नहीं रहे। 
विज्ञापन


एक विचारधारा के लिए बनाई गई थी पार्टी
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा, 'भाजपा कभी भी किसी को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई अन्य पद देने के लिए नहीं बनी थी, बल्कि इसकी स्थापना एक विचारधारा 'राष्ट्र के हितों की सेवा करने' के लिए गई थी। इस पार्टी ने हमेशा अपनी विचारधारा के अनुरूप काम किया और कभी बंटवारे का सामना नहीं किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है, आंतरिक उथल-पुथल के बाद बाल ठाकरे द्वारा गठित शिवसेना और शरद पवार द्वारा स्थापित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में विभाजन देखने को मिला। 

देश का भविष्य मोदी और भाजपा
उप मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मोदी और भाजपा देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने दुनियाभर में भारत की मजबूत और विकसित छवि बनाई है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर काम करें।

महाविकास आघाड़ी और इंडिया ब्लॉक पर हमला
कार्यक्रम के बाद फडणवीस ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने महाविकास आघाड़ी (एमवीए) और इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना ऐसी ट्रेन से की, जिसमें इंजन तो होता है, लेकिन डिब्बे नहीं होते हैं। उन्होंने दावा किया कि हर कोई अपने हिसाब से चल रहा है, विपक्षी गठबंधन में कोई सहमति नहीं है। 


एकनाथ शिंदे के बेटे को फिर मिलेगा टिकट
फडणवीस ने यह भी कहा कि शिवसेना के कल्याण से मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे को उसी निर्वाचन क्षेत्र से महायुति उम्मीदवार के तौर पर फिर से टिकट दिया जाएगा। बता दें, महायुति महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन है जिसमें भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार की अगुवाई वाली राकांपा शामिल है। श्रीकांत शिंदे एकनाथ शिंदे के बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed