फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis is a Maratha hater everything in state government happens as per his will says manoj Jarange

Maharashtra: 'देवेंद्र फडणवीस मराठों से नफरत करते हैं', मनोज जरांगे का महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पर आरोप

Tue, 03 Sep 2024 04:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 03 Sep 2024 04:44 PM IST
सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की आलोचना करते हुए जरांगे ने कहा कि सभी को मालूम है कि हर चीज के पीछे फडणवीस का हाथ है। उनकी मर्जी के बिना सरकार में कुछ नहीं होता।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis is a Maratha hater everything in state government happens as per his will says manoj Jarange
मनोज जरांगे - फोटो : ANI

विस्तार

मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मराठों से नफरत करने वाला बताया। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार में भी फडणवीस की इच्छा के बिना कुछ भी होता है और उन्हें जो सही लगता है वह वहीं करते हैं। जरांगे ने यह चेतावनी भी दी कि अगर मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं मिला तो महायुति गठबंधन राज्य में सत्ता में नहीं रहेगा। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए जरांगे ने कहा कि ये लाड़की बहिन जैसी योजनाएं ला रहे हैं, लेकिन ये आरक्षण देने के लिए तैयार नहीं। साथ ही वे कृषि उपज को उचित मूल्य भी नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन


जरांगे ने कहा, "देवेंद्र फड़णवीज ने लाड़की बहिन योजना की शुरुआत की। अब दिलावी करीब है एक और योजना आनंदाचा शिधा लाई जाएगी और घटिया सामग्री वितरित की जाएगी। लोगों को अब समझ आ रहा है कि फडणवीस किस तरह की सरकार चला रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर सत्तारूढ़ गठबंधन वाली सरकार ने मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं दिया तो यह गठबंधन एक भी सीट नहीं जीत पाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की आलोचना करते हुए जरांगे ने कहा, "सभी को मालूम है कि हर चीज के पीछे फडणवीस का हाथ है। उनकी मर्जी के बिना सरकार में कुछ नहीं होता।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे खिलाफ धोखाधड़ी के मामलों को देखें, जिसे 13 साल बाद उठाया गया था। हालांकि, मैं जेल जाने से पीछे नहीं हटूंगा।"

सेज सोयारे (रक्त संबंधियों) पर अध्यादेश की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर जरांगे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस किसी को भी काम करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, चाहे वह रक्त संबंधियों का मुद्दा हो या किसानों से संबंधित मुद्दा हो। उन्होंने कहा, "फडणवीस मराठों से नफरत करते हैं। उनके मन में मराठों को लेकर इतनी नफरत है कि वह सेज सोयारे अध्यादेश का काम भी नहीं करने दे रहे हैं। उन्हें राकांपा नेता छगन भुजबल का साथ है।"


विधानसभा चुनाव लड़ने की उनकी योजना के बारे में पूछे जाने पर जरांगे ने कहा कि उम्मीदवार उतारने और विपक्षी उम्मीदवारों को हराने का फैसला समुदाय के सदस्यों से बातचीत करने के बाद ही लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed