फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Developing heritage, building legacy of development have special place in Viksit Bharat agenda says PM Modi

PM Modi: 'विकसित भारत के लिए विकासशील और विकास की विरासत जरूरी’, मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बोले पीएम मोदी

Sun, 28 Jul 2024 06:49 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 28 Jul 2024 06:49 PM IST
सार

PM Modi: पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के विचार के पीछे विकासशील विरासत और विकास की विरासत के निर्माण का एक विशेष स्थान है। पीएम मोदी ने ‘मुख्यमंत्री परिषद’ की बैठक को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। 

विज्ञापन
Developing heritage, building legacy of development have special place in Viksit Bharat agenda says PM Modi
मुख्यमंत्री परिषद की बैठक - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्यों के बीच समन्वय स्थापित करने और मजबूत प्रयासों से विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के नेता विनय सहस्त्रबुद्धे के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के विचार के पीछे विकासशील विरासत और विकास की विरासत के निर्माण का एक विशेष स्थान है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के उपयोग पर दिया जोर
पीएम मोदी ने दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के 13 मुख्यमंत्रियों और 15 उप मुख्यमंत्रियों की ‘मुख्यमंत्री परिषद’ की बैठक को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार का प्रमुख एजेंडा है और इसमें जनता की भागीदारी भी अति आवश्यक है। सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि पीएम मोदी ने बैठक के दौरान पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के उपयोग पर भी जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से अलग अलग समूहों के जरिए लोगों तक पहुंचाना जरूरी है।   
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई शिक्षा नीति के बारे में बताया 
मुख्यमंत्री परिषद की बैठक को समय समय पर आयोजित कराया जाता है और इसमें मुख्य रूप से सरकार के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ साथ वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद थे। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर राज्यों की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों ने अपनी प्रमुख योजनाओं के बारे में भी प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड गवर्नेंस का बेहतरीन उदाहरण पेश किया जाए- पीएम मोदी
भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्रियों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्यों में अच्छी तरह से प्रसारित किया जाए। इसके अलवा उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में गुड गवर्नेंस का बेहतरीन उदाहरण पेश किया जाए। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री परिषद की बैठक आखिरी बार इस वर्ष फरवरी के महीने में आयोजित की गई थी। बैठक के बाद पीएमम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हमारी सरकार बिना थके हुए लगातार काम कर रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed