फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Denmark Crown Prince and Princess visit India to participate in many programs

India-Denmark: क्राउन प्रिंस-प्रिंसेस चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Sun, 26 Feb 2023 09:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Feb 2023 09:25 AM IST
सार

अरिंदम बागची की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया, द रॉयल हाइनेस क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और डेनमार्क की क्राउन प्रिंसेस मैरी चार दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंचे।

विज्ञापन
Denmark Crown Prince and Princess visit India to participate in many programs
भारत यात्रा पर पहुंचा डेनमार्क का शाही जोड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। वह 26 फरवरी से दो मार्च तक भारत में रहेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी। उन्होंने बताया, दो दशकों में डेनमार्क के शाही जोड़े की यह पहली भारत यात्रा है। 

विज्ञापन


अरिंदम बागची की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया, द रॉयल हाइनेस क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और डेनमार्क की क्राउन प्रिंसेस मैरी चार दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंचे। यह दो दशकों में डेनमार्क से पहली शाही यात्रा है। यह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत और करेगा। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति से होगी मुलाकात
तय कार्यक्रम के अनुसार, डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ बैठक करेंगे। वह सीआईआई द्वारा आयोजित इंडिया-डेनमार्क: पार्टनर्स फॉर ग्रीन एंड सस्टेनेबल प्रोग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद  वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे। इसके बाद यह शाही जोड़ा आगरा जाएगा और इसके बाद चेन्नई के लिए प्रस्तान करेगा। डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन व अन्य अधिकारी भी भारत पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2003 में क्राउन प्रिंस ने की थी भारत यात्रा 
इससे पहले 2003 में क्राउन प्रिंस ने भारत की यात्रा की थी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महारानी मारग्रेट II ने 2003 में क्राउन प्रिंसेस के रूप में भारत का दौरा किया था। विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत और डेनमार्क जीवंत और खुले लोकतंत्र के रूप में समान विचारों को साझा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed