{"_id":"58612b204f1c1b741aeeb4d2","slug":"demonetisation-government-plans-new-ordinance-on-old-notes-to-impose-penalty-on-illegal-holdings","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दिसंबर के बाद पुराने 500 और 1000 के नोट रखने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
30 दिसंबर के बाद पुराने 500 और 1000 के नोट रखने पर होगी कार्रवाई
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 26 Dec 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
30 दिसंबर के बाद भी अगर आपके पास 500 और 1000 के पुराने नोट पाए जाते हैं तो आपको कानून कार्रवाई से गुजरना पड़ सकता है। मीडिया खबरों के मुताबिक सरकार उन लोगों पर कार्रवाई का मन बना रही है जिन्होंने अब तक 500 और 1000 रुपये के नोट बैंकों में जमा नहीं कराए हैं। सरकार ने पुराने नोटों को जमा कराने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर तय की थी।
विज्ञापन
सरकार बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में पुराने नोटों को रखने की सीमा के बारे में फैसला ले सकती है, जरूरी हुआ तो इस पर अध्यादेश भी जारी कर सकती है। सीएनएन न्यूज 18 की खबर के मुताबिक 10,000 तक की रकम के पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट रखने पर कार्रवाई नहीं होगी। इससे ज्यादा मिलने पर 50,000 या 5 गुना ज्यादा जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, 30 दिसंबर के बाद एटीएम से मिलने वाली राशि भी बढ़ाई जा सकती है। क्योंकि मौजूदा नियम तभी तक लागू हैं। मीडिया खबरों की मानें तो बैंकों से एक हफ्ते में 24,000 रुपये निकालने का नियम जारी रखा जा सकता है।
विज्ञापन