{"_id":"59003ab34f1c1b0b71c0d5de","slug":"demand-for-power-in-jammu-and-kashmir-started-from-the-sangh-also","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संघ से भी उठने लगी जम्मू-कश्मीर में शक्ति बरतने की मांग ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संघ से भी उठने लगी जम्मू-कश्मीर में शक्ति बरतने की मांग
संजय मिश्र/नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ता की मजबूरियों के वजह से जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने बेशक पीडीपी का हाथ थाम रखा है। मगर संघ की ओर से शक्ति बरतने की मांग उठनी शुरू हो गई है। जम्मू—कश्मीर में बिगडे हालातों के लिए सत्ताधारी पीडीपी को दोषी ठहराते हुए संघ के संगठन बजरंग दल ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफती पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
अमर उजाला से बातचीत करते हुए बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक मनोज वर्मा ने कहा कि महबूबा ढुलमुल रवैया अपना रही हैं। यह बात किसी से छीपी नहीं है कि कश्मीर में पत्थरबाजी का जो खेल चल रहा है उसमें पीडीपी का हाथ है। वर्मा का कहना है कि सत्ता के लिए महबूबा राष्ट्रवादियों के साथ हैं ताकि उनी सरकार चलती रहे। तो दूसरी ओर उनका साथ आतंकियों से भी बताया जाता है।
यह बात किसी से छीपी नहीं है कि सेना के खिलाफ पत्थरबाजी पैसे देकर हो रही है। इसमें पीडीपी का भी साथ है। बजरंग दल संयोजक का कहना है कि बुरहान वाणी के मामले में भी पीडीपी ने समर्थन किया था।

'पत्थरबाजों से निपटने के लिए सेना हो स्वतंत्र'
कश्मीर हिंसा
जम्मू-कश्मीर में जारी पत्थरबाजी की घटना से निपटने के लिए बजरंग दल ने सेना के जवानों को खुली छूट देने की मांग की है। केंद्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए संगठन की ओर से आगामी 2 मई को देशव्यापी प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
बजरंग दल के नेता महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। मनोज वर्मा ने कहा कि बजरंग दल आगामी 2 मई को पत्थरवाजों के विरुद्ध देश व्यापी प्रदर्शन करेगा एवं तीनों सेनाओं के सर्वोच्च कमाण्डर महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भी देगा।
पीडीपी सरकार को भाजपा का समर्थन होने के सवाल पर बजरंग दल संयोजक ने कहा कि वे इसी वजह से राष्ट्रपति को ज्ञापन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र पर दबाव बनाने के कवायद में ही राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जा रहा है। ताकि अपनी संवैधानिक शक्ति का उपयोग कर वे सरकार पर दबाव बना सकें।
हालांकि केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में अभी शक्ति बरतने का आश्वासन दिया है। बजरंग दल का कहना है कि बिना शक्ति बरते समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। मनोज वर्मा का कहना है कि हर बजरंगी की मांग है कि सेना पर पत्थर फेकनें वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो तथा सेना के जवानों को पत्थरबाजों को ठीक करने के लिये पूरी छूट मिले।