{"_id":"5c5df76fbdec22737361be47","slug":"demand-for-political-parties-to-not-give-tickets-to-candidates-who-have-more-than-two-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी दलों को दो से ज्यादा बच्चों वालों को टिकट नहीं देने के निर्देश की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासी दलों को दो से ज्यादा बच्चों वालों को टिकट नहीं देने के निर्देश की मांग
Sat, 09 Feb 2019 03:11 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 09 Feb 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
अश्विनी उपाध्याय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को याचिका दायर कर राजनीतिक पार्टियों को दो से ज्यादा बच्चे वाले उम्मीदवार को चुनाव में टिकट नहीं देने के निर्देश देने की मांग की गई है। भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका अगले सप्ताह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने अपनी याचिका में कहा कि सरकारी नौकरियों, सहायता, सब्सिडी प्राप्त करने के लिए दो बच्चों के नियम को अनिवार्य करने के साथ ही कानून में संशोधन कर राजनीतिक दलों की मान्यता देने शर्त के तौर पर भी इसे जोड़ा जाना चाहिए। इस मानदंड का पालन नहीं करने पर नागरिकों के वैधानिक अधिकारों को भी वापस लेना चाहिए, जिनमें वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार शामिल है।
विज्ञापन