फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deliberate on skill gap platform economy social security finance Union min urges G-20 countries

G-20: केंद्रीय मंत्री की जी-20 देशों से अपील, स्किल गैप और सोशल सिक्योरिटी फाइनेंस पर करें विचार

Tue, 04 Apr 2023 07:04 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 07:04 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने दूसरी ईडब्ल्यूजी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि फरवरी में जोधपुर में पहली बैठक के दौरान उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

विज्ञापन
Deliberate on skill gap platform economy social security finance Union min urges G-20 countries
जी-20 सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने जी-20 देशों से आह्वान किया कि वह रोजगार कार्य समूह के तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्र कौशल अंतराल, गिग और प्लेटफॉर्म इकॉनमी और सामाजिक सुरक्षा के सतत वित्त पोषण पर विचार-विमर्श जारी रखें ताकि उन्हें स्पष्ट रणनीति में तब्दील किया जा सके।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को दूसरी ईडब्ल्यूजी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि फरवरी में जोधपुर में पहली बैठक के दौरान उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जी-20 प्रतिनिधियों, ज्ञान भागीदारों और मेहमानों के सामूहिक प्रयासों ने कार्यकारी समूह के तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए एक ठोस नींव रखी है। उन्होंने कहा कि संबंधित मंत्रालयों द्वारा अपने देशों में विचार-विमर्श को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जी-20 देशों में इसके अंतिम कार्यान्वयन के माध्यम से वैश्विक अर्थव्यवस्था को परिभाषित करने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ठोस परिणामों की ओर बढ़ने के लिए सामूहिक और रचनात्मक संवाद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जी-20 देशों को इन चर्चाओं को पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ जारी रखना चाहिए, जबकि सार्वजनिक नीति को इस तरह से डिजाइन करने की जरूरत है कि ताकि यह कमजोर और गरीबों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


74 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा 
तीन दिवसीय बैठक में जी-20 देशों, सात अतिथि देशों और पांच अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कुल मिलाकर 74 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन, आर्थिक सहयोग और विकास संगठन, अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ, एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed