फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi will have to face severe Air pollution for the next 24 hours

अगले 24 घंटे तक झेलना पड़ेगा गंभीर प्रदूषण, मंगलवार से कुछ निजात मिलने की उम्मीद

Sun, 03 Nov 2019 04:11 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 03 Nov 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi will have to face severe Air pollution for the next 24 hours
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

दिल्ली में रविवार दोपहर तीन बजे तक प्रदूषण अपने विकराल रूप में है। प्रदूषण और धूएं के कारण दृश्यता बहुत कम हो गई है और कुहरे जैसा मौसम बना हुआ है। सड़कों पर वाहनों को दिन में ही लाइट जलाकर चलाना पड़ रहा है। लोगों को अपने घरों के अंदर भी आंखों में जलन और धुंध का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे तक यानी सोमवार शाम तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम के बाद स्थिति में मामूली सुधार होने की संभावना है क्योंकि देर शाम हवा का बहाव कुछ तेज होने के आसार हैं। इससे प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आने की संभावना है। स्काईमेट के द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार सोमवार शाम से हवाओं का बहाव कुछ तेज हो सकता है जिससे प्रदूषण से कुछ राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार महा साइक्लोन के कारण सात नवंबर को पंजाब के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इससे भी दिल्ली की ओर बहकर आने वाली हवाओं में प्रदूषण के कारक धूएं और धूल की मात्रा कम हो सकती है जिससे प्रदूषण में कमी आने के आसार हैं। लेकिन फिलहाल अगले 24 घंटे तक दिल्ली के भारी प्रदूषण में बने रहने के आसार हैं।

कितना है प्रदूषण

प्रदूषण के मामले में वैज्ञानिकों के द्वारा बनाए गए सारे मानक पीछे छूटते दिख रहे हैं। इसका कारण यह है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर हजार अंक को भी पार कर गया है। पूर्वी दिल्ली के इलाके प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। आनंद विहार इलाके में रविवार दोपहर तीन बजे पीएम 2.5 का स्तर 999 से अधिक बना हुआ है। 

पूर्वी दिल्ली के ही मदर डेयरी और पटपड़गंज क्षेत्र में भी प्रदूषण का स्तर 999 से ऊपर पहुंच चुका है। अमेरिकी दूतावास क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर 860 तक पहुंच चुका है। जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम क्षेत्र में भी प्रदूषण का स्तर 999 का मानक क्रॉस कर चुका है। लोधी कॉलोनी क्षेत्र में प्रदूषण अनहेल्दी कैटेगरी में बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed