फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi tennis stadium found five feet long rat snake: A 5 feet rat snake found inside R K Khanna Tennis Stadium in Hauz Khas

दिल्ली: स्टेडियम में मिला पांच फुट लंबा सांप, कर्मचारियों में दहशत, बचाव दल ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

Sat, 25 Jul 2020 02:58 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 25 Jul 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi tennis stadium found five feet long rat snake: A 5 feet rat snake found inside R K Khanna Tennis Stadium in Hauz Khas
सांप - फोटो : Social media

बारिश के बाद दिल्ली के हौज खास स्थित आर के खन्ना टेनिस स्टेडियम के अंदर पांच फुट लंबे सांप ने शरण ले ली, जिससे वहां कार्यरत कर्मचारियों में दहशत फैल गई। वन्यजीव बचाव दल ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक कर्मचारी ने देखा कि सांप सीढ़ी के नीचे घुसा हुआ है। ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गैर-लाभकारी संगठन वन्यजीव एसओएस को तुरंत सूचित कर दिया और दो सदस्यीय बचाव दल जल्द ही मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन



वन्यजीव एसओएस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी संभावित छिपने के स्थानों को बंद करने के बाद बचाव दल ने सांप को सुरक्षित निकाला। सांप को बाद में वापस जंगल में छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश में बहने लगा कचरे का डिब्बा, लोगों ने दीं मजेदार प्रतिक्रियाएं

एक अन्य घटना में, वन्यजीव एसओएस की एक टीम ने नोएडा के सेक्टर-46 में एक घर में घुस आए एक कोबरा को बचाया। राज नगर, पालम से भी सुबह एक सांप को बचाया गया।


‘वन्यजीव एसओएस’ के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, सांप मानसून के मौसम में ऊंची जमीन पर शुष्क स्थानों में आश्रय की तलाश करते हैं क्योंकि उनके आश्रय और भूमिगत जगहों में पानी भर जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर में सांपों के देखे जाने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: 28 साल पहले दोस्त से किया था लॉटरी जीतने पर साझा करने का वादा, अब साथ बांटे 164 करोड़ रुपये

‘वन्यजीव एसओएस’ के उप निदेशक वसीम अकरम ने कहा कि हमें मानसून के मौसम के दौरान सांपों को लेकर अधिकतर कॉल आती हैं और कभी-कभी हम एक दिन में लगभग पांच से छह सांपों को बचाते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में, एनजीओ ने ओखला के एक घर से एक इंडियन रॉक पायथन को बचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed