फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Liquor Scam: BJP conspiracy in the eyes of AAP workers, will arvind Kejriwal emerge as a fighter

Delhi Liquor Scam: आप समर्थकों की नजर में BJP की साजिश, क्या इन कार्रवाइयों से फाइटर बनकर उभरेंगे केजरीवाल?

Wed, 01 Nov 2023 04:15 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 01 Nov 2023 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Delhi Liquor Scam: आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने अमर उजाला से कहा कि इस समय पूरे देश में जो माहौल चल रहा है, उसे देखकर समझा जा सकता है कि ईडी और सीबीआई के सहारे केंद्र सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को निपटाने की कोशिश कर रही है...
loader
Delhi Liquor Scam: BJP conspiracy in the eyes of AAP workers, will arvind Kejriwal emerge as a fighter
Delhi Liquor Scam: Arvind Kejriwal - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

शराब घोटाले को लेकर दिल्ली की राजनीति गर्म है। अभी पूरी कयासबाजी इसी बात पर चल रही है कि क्या दो नवंबर को पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जायेगा? यदि अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होते हैं, तो क्या ये उनकी राजनीतिक पारी का अंत होगा, या वे एक बार फिर फाइटर बनकर उभरेंगे। बड़ा प्रश्न यह भी है कि केजरीवाल के न रहने पर आम आदमी पार्टी की राजनीति का क्या होगा?

AAP कार्यकर्ता केजरीवाल के साथ

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने अमर उजाला से कहा कि इस समय पूरे देश में जो माहौल चल रहा है, उसे देखकर समझा जा सकता है कि ईडी और सीबीआई के सहारे केंद्र सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को निपटाने की कोशिश कर रही है। दूसरे राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता इन छापों से डर जाते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डटकर पार्टी और अपने नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हुए हैं। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि शराब घोटाले जैसी कोई चीज हुई नहीं है। यह भाजपा के द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट है, जिसे जांच एजेंसियां दोहरा रही हैं।

एक पैसे का साक्ष्य नहीं तक

आम आदमी पार्टी की दिल्ली प्रदेश महिला शाखा की सचिव मालविका साहनी ने कहा कि इस मामले को चलते हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक न तो भ्रष्टाचार का एक भी पैसा पकड़ा गया है और न ही किसी आरोपी के घर से कोई बरामदगी हुई है। यही कारण है कि कोई भी इसे घोटाला मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली--पंजाब के साथ-साथ पूरे देश का हर कार्यकर्ता अपने नेता के साथ मजबूती से खड़ा है।

फिर बनाएंगे सरकार

दिल्ली प्रदेश आम आदमी पार्टी के सचिव ब्रिजेश गोयल ने कहा कि भाजपा की एक भी राज्य सरकार जनता के लिए बिजली-पानी, स्कूल, स्वास्थ्य में वह काम नहीं कर पाई, जो अरविंद केजरीवाल सरकार ने कर दिखाया है। यही कारण है कि पूरी कोशिश के बाद भी भाजपा दिल्ली से आम आदमी पार्टी को हटा नहीं पाई। उन्होंने कहा कि जनता का अरविंद केजरीवाल पर भरोसा बरकरार है और उन्हें पूरा विश्वास है कि एक बार फिर जब दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव होंगे, अरविन्द केजरीवाल इसी तरह बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रहेंगे।

जनता का विश्वास खो चुके हैं केजरीवाल

वहीं, भाजपा का दावा है कि शराब घोटाले और ऑपरेशन शीश महल का मामला सामने आने के बाद अरविंद केजरीवाल की विश्वसनीयता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले के सभी आरोपियों मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और विजय नायर की बार-बार जमानत याचिका खारिज होने से दिल्ली की जनता अच्छी तरह से समझ गई है कि इस शराब घोटाले में बड़ी साजिश हुई है।

जनता ही तय करेगी AAP का क्या होगा

उन्होंने कहा कि यह कोई छिपी बात नहीं है कि इस घोटाले के पीछे असली दिमाग दिल्ली के सीएम केजरीवाल का है, इसलिए बिना कोई देर किये उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की इतनी स्पष्ट टिप्पणी के बाद अरविंद केजरीवाल को अपने पद से तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी के नेता बार-बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा आम आदमी पार्टी को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्र में कोई भी पार्टी किसी अन्य पार्टी को नष्ट नहीं कर सकती है। यह देश की जनता है जो राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला करती है और इस मामले में आप नेता जानते हैं कि उन्होंने लोगों से संपर्क खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed