{"_id":"596094974f1c1ba97c8b476f","slug":"delhi-jet-blast-from-spicejet-flight-taxing-terminal-shattered-glass-an-indigo-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इंडिगो बस में बैठे पांच यात्री हुए जख्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इंडिगो बस में बैठे पांच यात्री हुए जख्मी
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
Updated Sat, 08 Jul 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
Indigo
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एअरपोर्ट पर स्पाइस जेट के एक विमान के पार्किंग में आने के दौरान उससे जेट ब्लास्ट होने से इंडिगो के एक विमान की खिड़की का कांच टूट गया जिससे इसमें सवार पांच यात्री जख्मी हो गए। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि कोच के आगे की तरफ की दांयी खिड़की का कांच ब्लास्ट के प्रभाव से टूटा। जख्मी यात्रियों को हवाई अड्डे के क्लीनिक में ले जाया गया।
मामले की जांच उड्डयन निगरानी संस्था नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) कर रही है। इंडिगो ने एक बयान में बताया कि यह हादसा कल शाम चार बजकर 50 मिनट पर हुआ। इंडिगो का विमान 6-191 यात्रियों को चढ़ने के लिए बे 17 पर खड़ा था. यह विमान दिल्ली से मुंबई जाने वाला था। ठीक इसी समय हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट का विमान -253 अपने निर्धारित बे पर आ रहा था. स्पाइस जेट से हुए जेट ब्लास्ट के बाद इंडिगो की खिड़की का शीशा टूट गया। स्पाइसजेट की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है.
इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बस का शीशा टूटने से पांच यात्री जख्मी हुए हैं। उन्हें तुरंत ही एयरपोर्ट पर स्थित क्लिनिक पर ले जाया गया। जहां चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई गई। यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।