फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi High Court adjourns the hearing in P Chidambaram bail plea arguments till tomorrow

पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार तक टली, पक्ष में शुरू हुई ऑनलाइन याचिका

Tue, 24 Sep 2019 06:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 24 Sep 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Delhi High Court adjourns the hearing in P Chidambaram bail plea arguments till tomorrow
पी चिदंबरम - फोटो : PTI
आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार तक के लिए टाल दी। पी चिदंबरम की ओर से पेश वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी बुधवार को अपनी दलीलें जारी रखेंगे।
विज्ञापन

 
बता दें कि आईएनएक्स मीडिया मामले में पी चिदंबरम को पिछले दिनों अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इन दिनों वह तिहाड़ में बंद हैं।

चिदंबरम के पक्ष में एक ऑनलाइन याचिका भी शुरू

पी चिदंबरम के पक्ष में एक ऑनलाइन याचिका शुरू की गई है जिसका कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर, चिदंबरम के सांसद पुत्र कार्ति और पार्टी की तमिलनाडु इकाई समेत हजारों लोगों ने समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु निवासी विजय रामदास ने चिदंबरम की रिहाई की पैरवी करने वाली इस याचिका की शुरुआत की है। मंगलवार शाम पांच बजे तक इस याचिका पर पांच हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए थे।

थरूर ने इस ऑनलाइन याचिका का लिंक शेयर करते हुए कहा, ‘चिदंबरम की रिहाई के आह्वान वाली इस याचिका का समर्थन किया है और सभी लोगों ऐसा करने के लिए आग्रह करता हूं।’ तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए लोगों से इस याचिका के समर्थन का आह्वान किया है।

चिदंबरम के पुत्र कार्ति ने थरूर और तमिलनाडु कांग्रेस के इस ट्वीट को रिट्वीट किया। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस ऑनलाइन याचिका का समर्थन किया और लोगों से भी ऐसा करने की अपील की।

इस ऑनलाइन याचिका में कहा गया है, ‘फर्जी आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई द्वारा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार किए हुए एक महीने का समय हो गया है। इस मामले में अब तक आरोप पत्र भी दाखिल नहीं हुआ है।’


आईएनएक्स मीडिया मामले से जुड़े घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा गया है, ‘जब इस मामले में 11 अधिकारियों में से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया और किसी ने भी चिदंबरम के खिलाफ कुछ नहीं कहा, तो फिर वह जिम्मेदार कैसे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed