{"_id":"60fa92ea8ebc3e58807134c8","slug":"delhi-hc-issues-notice-to-amazon-for-selling-chinese-company-sheens-goods-also-sought-response-from-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हाईकोर्ट ने चीनी कंपनी शीन का सामान बेचने पर अमेजन को जारी किया नोटिस, सरकार से भी मांगा जबाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: हाईकोर्ट ने चीनी कंपनी शीन का सामान बेचने पर अमेजन को जारी किया नोटिस, सरकार से भी मांगा जबाब
Fri, 23 Jul 2021 03:29 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 23 Jul 2021 03:29 PM IST
सार
पिछले साल सरकार द्वारा चीनी कंपनी शीन का सामान भारत में बेचने पर रोक लगाने के बावजूद भी 26-27 जुलाई को अमेजन पर इस कंपनी के सामानों की सेल लगने वाली है। इस मामले को लेकर हाई कोर्ट ने अमेजन और सरकार से पूछा है कि आखिर बैन के बावजूद चीनी कंपनी शीन को अमेजन पर अपने प्रोडक्ट बेचने की इजाजत क्यों दी गई?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले साल सरकार ने चीनी कंपनी शीन का सामान भारत में बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अमेजन की तरफ से हाल ही में शीन का सामान बेचने का एलान किया गया है। इस मामले को लेकर दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने अमेजन और सरकार दोनों को नोटिस जारी कर जबाब मांगा है।
विज्ञापन
देश की अखंडता और संप्रभुता पर प्रभाव
याचिकाकर्ता अनंतिका सिंह ने अपने याचिका में कोर्ट से कहा है कि अगर शीन कंपनी के उत्पादों को भारत में बिकने से नहीं रोका गया तो इससे देश की अखंडता और संप्रभुता गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
भारत में 26-27 जुलाई को होगी शीन के प्रोडक्ट्स की सेलDelhi High Court issues notice to Centre and Amazon. in on a PIL seeks direction to prohibit the entry of “Shein” products in the Indian digital market through Amazon. pic.twitter.com/125YkvCCa5
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 23, 2021
आपको बता दें कि चीनी कंपनी शीन कपड़े बेचती है। पिछले साल सरकार ने इस कंपनी पर बैन लगा लगा दिया था, लेकिन हाल ही में अमेजन ने अपने सालाना प्राइम डे सेल में शीन के प्रोडक्ट्स बेचने का एलान किया है। भारत में ये सेल 26 से 27 जुलाई को होगी। शीन कंपनी के उत्पादों को लेकर याचिका में कहा गया है कि इस कंपनी के उत्पादों की बिक्री के कारण, इस चीनी ब्रांड के पास लाखों भारतीय नागरिकों के व्यक्तिगत और संवेदनशील डाटा तक पहुंच चुकी होगी।
अमेजन और सरकार से सवाल
दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए अमेजन और सरकार से पूछा है कि आखिर बैन के बावजूद चीनी कंपनी शीन को अमेजन पर अपने प्रोडक्ट बेचने की इजाजत क्यों दी गई? हाईकोर्ट ने इस मामले पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।