फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Election Result 5 women candidates, including Atishi, emerge victorious News In Hindi

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा में घटी आधी आबादी की हिस्सेदारी, सदन में होंगी केवल पांच महिला विधायक

Sat, 08 Feb 2025 10:08 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 10:08 PM IST
सार

दिल्ली में महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। 699 उम्मीदवारों में से 96 महिलाएं उम्मीदवार मैदान में थी और जीत की रेखा केवल पांच महिलाओं ने पार किया। इन पांच महिलाओं में भाजपा की चार महिला उम्मीदवारों का नाम शामिल है। वहीं आम आदमी पार्टी की एकमात्र नेता आतिशी का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
Delhi Election Result 5 women candidates, including Atishi, emerge victorious News In Hindi
दिल्ली चुनाव में केवल पांच महिला उम्मीदवार ने दर्ज की जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। 70 विधानसभा सीट पर हुए इस चुनाव में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की, शेष 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। वहीं अन्य पार्टियां अपना खाता तक नहीं खोल पाई। हालांकि इस चुनाव में महिलाओं की जीत का अनुपात भी चर्चा का विषय रहा, जहां 96 महिला उम्मीदवार में केलव पांच महिला की जीत दर्ज कर पाईं। 
विज्ञापन


आतिशी के अलावा चार भाजपा उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी (आप) की अकेली महिला उम्मीदवार, मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 वोटों के अंतर से हराकर अपनी कालकाजी सीट बरकरार रखी। वहीं भाजपा की चार महिला उम्मीदवार - रेखा गुप्ता (शालीमार बाग), पूनम शर्मा (वजीरपुर), नीलम पहलवान (नजफगढ़) और शिखा रॉय (ग्रेटर कैलाश) विजयी हुईं। बता दें कि इस चुनाव में कुल मिलाकर, पांच महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि 2020 के चुनाव में आठ महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


महिला उम्मीदवारों का हल्का रहा प्रदर्शन 
इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। जहां कुल 699 उम्मीदवारों में से 96 महिलाएं थीं, जबकि 2020 में 672 उम्मीदवारों में से 76 महिलाएं थीं। भाजपा, आप और कांग्रेस ने इस बार अधिक महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। भाजपा और आप ने नौ-नौ महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस ने सात महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया। हालांकि इसके बावजूद स्थिति ऐसी है कि पिछली बार के मुताबिक इस बार महिलाओं का प्रदर्शन हल्का रहा और केवल पांच महिलाएं की जीत दर्ज कर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने हासिल की दो तिहाई बहुमत
70 विधानसभा सीटों पर हुए इस चुनाव में भाजपा ने दो तिहाई बहुमत के साथ 48 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा के नेताओं ने इस जीत का श्रेय पीएम मोदी की प्रभावशाली प्रचार और स्थानिय स्तर चलाए गए अभियान को दिया। सात ही कई नेताओं ने इस जीत को पीएम मोदी की गारंटियों का जादू भी बताया। गौरतलब है कि 1998 में दिल्ली की गद्दी खोने के 27 साल बाद भाजपा ने दिल्ली में वापसी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed