{"_id":"67987b60c52d250a290b8383","slug":"delhi-election-hanuman-chalisa-will-be-recited-collectively-in-temple-saints-will-make-this-appeal-to-hindus-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2025: दिल्ली के हर मंदिर में होगा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, हिंदुओं से ये अपील करेंगे संत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Election 2025: दिल्ली के हर मंदिर में होगा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, हिंदुओं से ये अपील करेंगे संत
Tue, 28 Jan 2025 12:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:08 PM IST
सार
दिल्ली प्रांत के विहिप के मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने अमर उजाला से कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले हर मंगलवार-शनिवार (28 जनवरी, 01 फरवरी और 04 फरवरी) को सभी मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले राजधानी के सभी मंदिरों से अपील की है कि वे अपने यहां हर मंगलवार-शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित करें। सभी पुजारियों, धर्मगुरुओं, ग्रंथियों और भंते से यह अनुरोध किया गया है कि वे अपने यहां आने वाले सभी लोगों को धर्म और राष्ट्र के विकास के लिए काम करने वाली पार्टी को वोट देने की अपील करें।
विज्ञापन
दिल्ली प्रांत के विहिप के मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने अमर उजाला से कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले हर मंगलवार-शनिवार (28 जनवरी, 01 फरवरी और 04 फरवरी) को सभी मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इस दौरान बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए लोगों से उन्हीं राजनीतिक दलों को वोट करने के लिए कहा जाएगा जो देश-धर्म के विकास के लिए काम करते हों और राष्ट्र की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता न करते हों।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह देखने में आ रहा है कि केवल वोटों की लालच में कुछ राजनीतिक दल ऐसे तत्त्वों का समर्थन कर रहे हैं जो खुलेआम देश की सभ्यता, संस्कृति और सुरक्षा के खिलाफ काम कर रहे हैं। ऐसे में यह उनका कर्तव्य है कि वे लोगों को ऐसे लोगों से सचेत रहने के लिए कहें।
विज्ञापन