फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Customs officers warns people to be aware of extortion calls in name of customs officers

सीमा शुल्क विभाग की चेतावनी: हमारे अधिकारियों के नाम पर फोन पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें, तुरंत जानकारी दें

Mon, 24 Jan 2022 08:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 24 Jan 2022 08:22 PM IST
सार

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी बन कर लोगों को फोन करने और उनसे पैसे ऐंठने के मामले सामने आने के बाद विभाग ने इस संबंध में लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Delhi Customs officers warns people to be aware of extortion calls in name of customs officers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोमवार को लोगों से कहा कि वह सीमा शुल्क अधिकारियों के नाम पर धोखेबाजों की ओर से धोखाधड़ी की घटनाओं को लेकर सतर्क रहें और ऐसे किसी भी मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं जिनमें आम जनता को ऐसे लोगों ने चूना लगाया है।

विज्ञापन

पहले ये लोग सोशल मीडिया के जरिए मित्रवत व्यवहार बनाते हैं और बाद में सीमा शुल्क के नाम पर पैसे लेकर उन्हें विभिन्न वस्तुओं के पार्सल भेजने का वादा करते हैं।  अधिकारियों ने कहा कि बाद में ये लोग खुद को सीमा शुल्क अधिकारी बताते हुए अपने बैंक खाते में पैसे जमा करवा लेते हैं। इसके लिए वह फर्जी रसीद भी जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में विभाग की ओर से जारी एक सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है कि आम जनता को को यह सूचना दी जाती है कि सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी कभी किसी को फोन नहीं करते हैं और किसी भी बैंक खाते में पैसे जमा करवाने के लिए नहीं कहते हैं। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो विभाग को तुरंत इसकी जानकारी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed