पार्टी के कई नेताओं से मतभेद, इसीलिए स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं: संदीप दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने अपना नाम स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं करने की वजह बताई है। संदीप ने कहा कि उनका नाम विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इस वजह से नहीं है क्योंकि कई पार्टी नेताओं से उनके मतभेद हैं।
उन्होंने कहा मैं पार्टी का वरिष्ठ नेता नहीं हूं। मेरा मतभेद उन लोगों से है जो दिल्ली कांग्रेस को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी स्तर से संचालित कर रहे हैं। मैं सुभाष चोपड़ा के बारे में बात नहीं कर रहा, तो मुझे नहीं लगता कि मुझे वहां से कॉल आएगा। मगर मैने हमेशा कांग्रेस के लिए काम किया है। मैं अपनी पार्टी के लिए काम करूंगा जब और जहां भी जरूरत होगी।
Sandeep Dixit, Congress: I have a deep dispute with those handling Delhi Congress from the AICC level, I'm not talking about Subhash Chopra, so I don't think I'll get a call from there. But I've always worked for Congress. I'll work for the party as & when required. (23.01.2020) https://t.co/rt2NhfYl5w
— ANI (@ANI) January 24, 2020
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का एलान करने के साथ ही यहां आचार संहिता लागू हो गई।21 जनवरी को नामांकन भरने की अंतिम तारीख थी। 24 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। दिल्ली में कुल एक करोड़ 46 लाख वोटर हैं। यहां इस बार भी मुकाबला तीन दलों आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच है।