{"_id":"678b446f5e82057ea7083e3b","slug":"delhi-assembly-election-2025-richest-candidate-dharampal-lakra-aap-congress-history-properties-detailed-news-i-2025-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का सबसे अमीर विधायक कौन?: जिस क्षेत्र से MLA वहीं 32 प्रॉपर्टी, पत्नी के पास 45 करोड़ रु. की संपत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली का सबसे अमीर विधायक कौन?: जिस क्षेत्र से MLA वहीं 32 प्रॉपर्टी, पत्नी के पास 45 करोड़ रु. की संपत्ति
Sat, 18 Jan 2025 12:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:50 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
दिल्ली विधानसभा चुनाव।
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं। इस बीच यहां प्रत्याशियों का एलान जोर-शोर से शुरू हो चुका है। दिल्ली में इस बार कई प्रत्याशियों का टिकट कटा है, जबकि कुछ ने पाला बदलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इनमें एक नाम दिल्ली के सबसे अमीर मौजूदा विधायक, जो इस बार भी प्रत्याशी बने हैं, वह है धर्मपाल लाकड़ा का। लाकड़ा कभी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे। हालांकि, इस बार मुंडका सीट से खड़े होने की उनकी मंशा पूरी नहीं हो पाई और आप ने इस सीट से किसी और को टिकट देने का एलान कर दिया। इसके जवाब में लाकड़ा अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस में लौट गए और पार्टी ने भी उन्हें एक बार फिर मुंडका से ही अपना उम्मीदवार बना दिया।ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर धर्मपाल लाकड़ा दिल्ली विधानसभा चुनाव में इतना चर्चित नाम क्यों हैं? उनकी संपत्ति को लेकर क्या-क्या सामने आ चुका है? लाकड़ा करते क्या हैं और उनका चुनावी इतिहास क्या रहा है? आइये जानते हैं...
पहले जानें- कौन हैं धर्मपाल लाकड़ा
धर्मपाल लाकड़ा को 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुंडका सीट से ही उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि, उनकी पार्टी इस बार आप की जगह कांग्रेस है। लाकड़ा की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हैं, क्योंकि वह बीते कई चुनावों से दिल्ली के सबसे अमीर मौजूदा विधायक हैं। 2020 के हलफनामे पर ही गौर करें तो धर्मपाल लाकड़ा ने अपनी कुल संपत्ति 292 करोड़ रुपये घोषित की थी। इसमें कई ऐसी कई बातें सामने आई थीं, जो कि चौंकाने वाली हैं।
धर्मपाल लाकड़ा को 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुंडका सीट से ही उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि, उनकी पार्टी इस बार आप की जगह कांग्रेस है। लाकड़ा की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हैं, क्योंकि वह बीते कई चुनावों से दिल्ली के सबसे अमीर मौजूदा विधायक हैं। 2020 के हलफनामे पर ही गौर करें तो धर्मपाल लाकड़ा ने अपनी कुल संपत्ति 292 करोड़ रुपये घोषित की थी। इसमें कई ऐसी कई बातें सामने आई थीं, जो कि चौंकाने वाली हैं।
क्या है लाकड़ा का निजी और राजनीतिक इतिहास?
धर्मपाल लाकड़ा खुद को एक कारोबारी बताते हैं। वे कृषि भूमि के बड़े हिस्से के मालिक हैं और खुद को किसान भी कहते हैं। वह फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) में भी रहे हैं। 2014 तक वे कांग्रेस का हिस्सा रहे। हालांकि, इसके बाद वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसके बावजूद उन्हें 2015 में आप ने टिकट नहीं दिया। 2020 में आप ने मुंडका से विधायक का टिकट काटकर यहां से लाकड़ा को चुनाव लड़ाया। उन्होंने इस चुनाव में भाजपा के आजाद सिंह को करीब 19 हजार वोटो से हराया।
धर्मपाल लाकड़ा खुद को एक कारोबारी बताते हैं। वे कृषि भूमि के बड़े हिस्से के मालिक हैं और खुद को किसान भी कहते हैं। वह फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) में भी रहे हैं। 2014 तक वे कांग्रेस का हिस्सा रहे। हालांकि, इसके बाद वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसके बावजूद उन्हें 2015 में आप ने टिकट नहीं दिया। 2020 में आप ने मुंडका से विधायक का टिकट काटकर यहां से लाकड़ा को चुनाव लड़ाया। उन्होंने इस चुनाव में भाजपा के आजाद सिंह को करीब 19 हजार वोटो से हराया।
अब जानिए धर्मपाल और उनकी पत्नी की संपत्ति का ब्योरा
1. कितनी चल संपत्ति के मालिक
1. कितनी चल संपत्ति के मालिक
- धर्मपाल लाकड़ा दिल्ली के सबसे अमीर विधायक के तौर पर जाने जाते हैं। 2020 तक उनकी कुल चल संपत्ति की कीमत 3 करोड़ 24 लाख 21 हजार 806 रुपये थी। वहीं, उनकी पत्नी की चल संपत्ति 13 लाख 57 हजार 370 रुपये घोषित हुई थी। यानी दोनों की कुल चल संपत्ति 3,37,79,176 रुपये थी।
- धर्मपाल लाकड़ा और उनकी पत्नी के पास 87 हजार कैश और बैंक अकाउंट में कुल 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का बैलेंस था। इसके अलावा दोनों के बॉन्ड्स और कंपनियों में शेयर की वैल्यू 32 लाख 58 हजार रुपये थी।
- दिल्ली के सबसे अमीर विधायक ने तब प्रत्याशी के तौर पर दिए हलफनामे में अपने पास जगुआर की लैंड रोवर होने की बात बताई थी। इसकी कीमत 75 लाख रुपये थी। इसके अलावा उनके पास एक टोयोटा की क्रूजर प्राडो भी थी, जिसकी कीमत 9,50,000 घोषित की गई थी।
- लाकड़ा दंपती ने अपने पास 190 ग्राम सोना होने की बात कही थी। इसकी तब कीमत 7,60,000 रुपये घोषित की गई थी। इसके अलावा 9,29,450 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी घोषित किया गया था।
2. लाकड़ा की अचल संपत्ति कितनी?
- धर्मपाल लाकड़ा और उनकी पत्नी की अचल संपत्ति से ही वे दिल्ली के सबसे अमीर प्रत्याशियों में शुमार होते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों के पास 2020 तक देशभर में करीब 15 कृषि योग्य भूमि थीं। इनमें से 10 भूमि खुद धर्मपाल लाकड़ा के नाम पर हैं, जबकि पांच कृषि भूमि उनकी पत्नी के नाम पर हैं। इन कृषि भूमियों की कुल कीमत 87 करोड़ 45 लाख रुपये घोषित की गई थी। मजेदार बात यह है कि इनमें से 7 कृषि भूमि उनके विधानसभा क्षेत्र मुंडका में ही थीं।
- इसके अलावा उनके पास 22 गैर-कृषि योग्य जमीनें भी थीं। इनमें से 18 धर्मपाल के नाम पर, जबकि चार उनकी पत्नी के नाम पर थीं। इनकी कुल कीमत 152 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सभी गैर-कृषि जमीनें मुंडका में ही थीं।
- वाणिज्यिक इमारतों की बात करें तो दंपती के पास 90 लाख कीमत की दिल्ली में ही तीन प्रॉपर्टी घोषित की गई थीं। इनमें भी एक संपत्ति मुंडका में थी।
- दूसरी तरफ पति-पत्नी के पास छह रिहायशी इमारतें भी थीं। इनमें से चार बिल्डिंग धर्मपाल के नाम पर, जबकि दो बिल्डिंग उनकी पत्नी के नाम पर थीं। इनकी कुल कीमत 18 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई। इनमें से भी दो रिहायशी इमारतें मुंडका में ही थीं।
- यानी अचल संपत्ति को देखा जाए तो लाकड़ा दंपती के पास दिल्ली के 2020 विधानसभा चुनाव से पहले तक कुल 46 अचल संपत्तियां थी। इनमें से 32 संपत्तियां अकेले मुंडका में घोषित की गई थीं।
- दोनों की अचल संपत्तियों की कुल कीमत 258 करोड़ 57 लाख थी। यानी धर्मपाल लाकड़ा और उनकी पत्नी के पास 2020 के चुनाव तक चल और अचल संपत्ति मिलाकर करीब 262 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी।
- इसके अलावा उन पर बैंक का 4.51 करोड़ रुपये समेत कुल 6 करोड़ 4 लाख रुपये का कर्ज भी था।
संबंधित वीडियो