Delhi Election 2020: मनोज तिवारी ने शाहीन बाग पर राहुल-केजरीवाल से पूछा ये सवाल
39 दिन हो गए शहीन बाग के कारण यातायात ठप्प, लाखों लोग परेशान
•बच्चे परीक्षा के समय भी २-२ घंटे सड़कों पे बर्बाद कर रहे है
•ऑफ़िस जाने वालों को परेशानी
•व्यापारियों को नुक़सान
क्या ये जायज़ हैं?@ArvindKejriwal & @RahulGandhiविज्ञापन विज्ञापन— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) January 22, 2020
बता दें कि शाहीन बाग में 15 दिसंबर से धरना प्रदर्शन हो रहा है। मामला अदालत तक भी पहुंच चुका है। उसने दिल्ली पुलिस से मामला निपटाने को कहा है। लेकिन धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं, इसलिए पुलिस समझा बुझाकर धरना खत्म करवाने की कोशिश में लगी है।
धरना प्रदर्शन की वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चे भी समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। यहां दुकान व शोरूम चलाने वालों का धंधा भी एक महीने से ठप पड़ा है। ऐसे में दिल्ली चुनाव पर भी इसका असर नजर आ रहा है और ये एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है।