{"_id":"5e312a868ebc3e4b08726d40","slug":"delhi-assembly-election-2020-badminton-player-saina-nehwal-to-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: भाजपा में शामिल हुईं साइना नेहवाल, कहा- पीएम मोदी से मिलती है प्रेरणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Election 2020: भाजपा में शामिल हुईं साइना नेहवाल, कहा- पीएम मोदी से मिलती है प्रेरणा
Wed, 29 Jan 2020 05:51 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Wed, 29 Jan 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - साइना नेहवाल
- फोटो : भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज भाजपा में शामिल हो गईं। वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार भी करेंगी। वह भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान साइना ने कहा कि मुझे मोदी जी से प्रेरणा मिलती है।
साइना ने कहा कि मैं खुद कड़ी मेहनत करती हूं और मुझे मेहनती लोग पसंद हैं। नरेंद्र मोदी सर देश के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। मैं अगर उनके साथ कुछ काम कर सकी तो यह मेरा सौभाग्य होगा । मैं मोदी सर से काफी प्रेरणा लेती हूं । वह मेरे प्रेरक हैं।
विज्ञापन
उनके साथ उनकी बहन चंद्राशु भी भाजपा में शामिल हुईं।
साइना ने कहा- जिस तरह पीएम मोदी रात और दिन काम करते हैं, मुझे बहुत पसंद है। मैं भी देश के लिए कुछ करना चाहती हूं। भाजपा देश के लिए अच्छा काम कर रही है और मैं भाजपा में शामिल होकर बहुत खुश हूं। राजनीति और बैंडमिंटन मैं दोनों साथ में करती रहूंगी। मेरा सौभाग्य होगा अगर मैं जनता के लिए कुछ कर पाई।
8 फरवरी को मतदान
बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतों की गणना के बाद नतीजे आएंगे। नामांकन के बाद अब उम्मीदवारों का प्रचार अभियान जोरों पर है। जगह-जगह रोड शो निकाले जा रहे हैं। आप जहां बिजली पानी मुफ्त जैसे अपने कामों को गिनाकर वोट मांग रही है, वहीं भाजपा का जोर अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के केंद्र के फैसले को भुनाने पर है। इसके अलावा नागरिकता कानून मुद्दा भी उसकी लिस्ट में शामिल है। वहीं कांग्रेस आप-भाजपा की लड़ाई को मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
Delhi: Badminton Player Saina Nehwal joins BJP in the presence of Party's National General Secretary Arun Singh pic.twitter.com/uXPSJmDVcn
— ANI (@ANI) January 29, 2020विज्ञापन
साइना ने कहा कि मैं खुद कड़ी मेहनत करती हूं और मुझे मेहनती लोग पसंद हैं। नरेंद्र मोदी सर देश के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। मैं अगर उनके साथ कुछ काम कर सकी तो यह मेरा सौभाग्य होगा । मैं मोदी सर से काफी प्रेरणा लेती हूं । वह मेरे प्रेरक हैं।
विज्ञापन
उनके साथ उनकी बहन चंद्राशु भी भाजपा में शामिल हुईं।
Saina Nehwal's sister Chandranshu also joined BJP https://t.co/UwmOe8Hify pic.twitter.com/29BDF4G2QW
— ANI (@ANI) January 29, 2020
साइना ने कहा- जिस तरह पीएम मोदी रात और दिन काम करते हैं, मुझे बहुत पसंद है। मैं भी देश के लिए कुछ करना चाहती हूं। भाजपा देश के लिए अच्छा काम कर रही है और मैं भाजपा में शामिल होकर बहुत खुश हूं। राजनीति और बैंडमिंटन मैं दोनों साथ में करती रहूंगी। मेरा सौभाग्य होगा अगर मैं जनता के लिए कुछ कर पाई।
#WATCH Badminton Player Saina Nehwal on joining BJP: The way Prime Minister works day & night, I like it very much. I like doing something for the country & BJP is a party that is doing good work for the country, I am happy to have joined the party. pic.twitter.com/q8oHcemoLh