फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly election 2020: Amit shah attacks rahul gandhi and aap in a rally

Delhi election 2020: जेएनयू से लेकर अनुच्छेद 370 तक...अमित शाह का विपक्ष पर हल्लाबोल

Thu, 23 Jan 2020 07:54 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 23 Jan 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Delhi assembly election 2020: Amit shah attacks rahul gandhi and aap in a rally
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - Amit shah - फोटो : ANI
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नेता व गृह मंत्री अमित शाह ने मटियाला में चुनावी रैली कर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक, अनुच्छेद 370 और दिल्ली में हुई हिंसा का जिक्र किया। खासतौर पर उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया।   
विज्ञापन


उन्होंने कहा, राहुल बाबा एंड कंपनी तैयार थी, उन्होंने तुरंत विरोध किया और कहा कि अनुच्छेद 370 को मत हटाओ, खूनखराबा होगा। ये मोदी सरकार है एक भी गोली नहीं चली और अब जम्मू-कश्मीर पूरी तरह भारत का हिस्सा है।   
विज्ञापन

 
 
क्या-क्या कहा अमित शाह ने 
  • कुछ दिन बाद दिल्ली की जनता वोट डालकर दिल्ली की नई सरकार तय करने वाली है। आपका एक वोट ये तय करेगा कि पांच साल के लिए मोदी जी की तरह काम करने वाली सरकार चाहिए या धरना प्रदर्शन करने वाली सरकार चाहिए ये आपको तय करना होगा। 
  • पांच साल पहले दिल्ली की जनता ने बड़ा भरोसा करके केजरीवाल को वोट दिया था। मैं केजरीवाल को याद कराने आया हूं कि भइया केजरीवाल आपने जो वादे किए थे वो आप तो भूल गए लेकिन वो वादे न दिल्ली की जनता भूली है और न ही भाजपा के कार्यकर्ता भूले हैं। 
  • जरा बताएं कि कितने स्कूल बनाए। 15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही थी, और कुछ ही सीसीटीवी लगाकर जनता को बेवकूफ बना रहे हो। 
  • आज पूरे भारत में सबसे खराब पानी दिल्ली की जनता को मिल रहा है। यमुना जी को स्वच्छ करने की आप के बूते की बात नहीं है। मोदी जी और योगी जी ने गंगा स्वच्छ करने का काम किया है और यमुना भी हम ही स्वच्छ करेंगे। 
  • केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को हम अधिकृत कर देंगे। लेकिन हमेशा इस काम में अड़ंगा लगाया। नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली के करीब 1,731 अनिधिकृत कॉलोनियों के लोगों को 5 हजार रुपये में अपने घर का मालिकाना हक देने का काम किया है। 
  • नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री आवास योजना लाए, ये भी केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में नहीं लागू कीं। करीब 112 ऐसी योजनाओं के बीच में केजरीवाल रोड़ा हैं। एक बार ये रोड़ा हटा दो, ये सभी योजनाएं दिल्ली वालों के घर तक पहुंच जाएंगी।
  • 2 साल पहले जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगे- भारत के टुकड़े हों एक हजार...मोदी जी ने इनको जेल में डाला तो तुरंत केजरीवाल और राहुल एंड कंपनी वहां पहुंच गई और कहने लगे कि ये उनको वाणी स्वतंत्रता का अधिकार है। 
उत्तमनगर में रोड शो

इस रैली के बाद अमित शाह ने उत्तमनगर में रोड शो भी किया।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed