फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi aap 20 mlas disqualification tughlaqshahi says bjp leader Yashwant Sinha

यशवंत सिन्हा ने आप के 20 विधायकों पर राष्ट्रपति के फैसले को बताया 'तुगलकशाही'

Sun, 21 Jan 2018 10:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
delhi aap 20 mlas disqualification tughlaqshahi says bjp leader Yashwant Sinha

भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता खत्म किए जाने को तुगलकशाही फैसला करार दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति का फैसला न्याय की प्रकृति के खिलाफ है। इस मामले में न कोई सुनवाई हुई और न ही हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किया गया। स्वाभाविक न्याय का पूरी तरह गर्भपात करा दिया गया।
विज्ञापन


यह तुगलकशाही का सबसे बदतर आदेश है। उनके इस ट्वीट को आप के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रिट्वीट भी किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके सिन्हा ने पिछले कुछ दिनों से सरकार और भाजपा नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करने वाले चार जजों के बहाने पर भी सरकार पर निशाना साधा था। इससे पहले वह नोटबंदी, जीएसटी, अर्थव्यवस्था और कश्मीर मुद्दे पर भी केंद्र की तीखी आलोचना कर चुके हैं।  
 



बता दें कि लाभ के पद के उल्लंघन मामले में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति से सिफारिश की थी। राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग की सिफारिश को मंजूरी दे दी। 

चुनाव आयोग ने इस मामले में बीते  शुक्रवार को हुई अहम बैठक में फैसला लेते हुए आप के इन लाभार्थियों की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश राष्ट्रपति से की थी। जिसके बाद से आप के 20 विधायकों का भविष्य राष्ट्रपति के दरबार में अटका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed