{"_id":"59d91b754f1c1bd7538b648c","slug":"defense-minister-nirmala-sitharaman-conducted-a-air-survey-of-dokalam-nathula-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री सीतारमन ने किया नाथुला-डोकलाम का हवाई सर्वेक्षण ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रक्षामंत्री सीतारमन ने किया नाथुला-डोकलाम का हवाई सर्वेक्षण
एजेंसी, गंगटोक
Updated Sun, 08 Oct 2017 07:02 AM IST
विज्ञापन
NIRMALA SITARAMAN
- फोटो : AMAR UJALA
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने शनिवार को चीन-भारत सीमा पर नाथुला-डोकलाम इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि 28 अगस्त को चीनी सेना के पीछे हटने बाद इलाके की यथास्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सिक्किम सरकार के अधिकारियों ने कहा कि रक्षा मंत्री ने शनिवार दोपहर को पूर्वी सिक्किम के न्यू पेकयांग हवाई अड्डे और पड़ोसी इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। रक्षा मंत्री ने अपने एक दिवसीय अरुणाचल और सिक्किम की यात्रा के दौरान यह हवाई सर्वेक्षण किया।
रक्षा मंत्री का हवाई सर्वेक्षण विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए शुक्रवार के उस बयान के बाद किया गया, जिसमें कहा गया था कि डोकलाम में आमने-सामने आ चुकी चीनी और भारतीय सेनाओं के 28 अगस्त को पीछे हटने के बाद वहां कोई नया घटनाक्रम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय का यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया जिनमें कहा गया था कि चीन ने वहां एक बार फिर खासी संख्या में सैनिक तैनात कर दिए हैं और इलाके में 12 किलोमीटर की एक सड़क को चौड़ा करना शुरू कर दिया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने हाल की प्रेस रिपोर्टों को देखा है। लेकिन वहां 28 अगस्त की यथास्थिति बरकरार है। अगर इसमें बदलाव की कोई बात कही जा रही है तो यह गलत है।
सीतारमन एक दिन के अरुणाचल और सिक्किम दौरे के दौरान सिक्किम के गवर्नर श्रीनिवास पाटिल और मुख्यमंत्री पवन चामलिंग से मिलेंगी। उनके बीच चीन के सीमावर्ती इलाकों में रक्षा मामलों से जुड़े कई मुद्दों पर बात होगी।
इनमें सिक्किम जैसे सीमावर्ती इलाकों में रणनीतिक इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार और नए एयरपोर्ट के नवंबर में उद्घाटन पर भी चर्चा होगी। साथ ही सिक्किम से लगे भारत-चीन में होने वाली गतिविधियों पर विचार-विमर्श होगा।