फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence ministry promulgates framework in utilisation of all types of simulators

रक्षा मंत्रालय: सिमुलेटर्स के उपयोग की नीति जारी, तीनों सेना ट्रेनिंग के लिए करती हैं इस्तेमाल

Thu, 23 Sep 2021 05:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 23 Sep 2021 05:20 PM IST
सार

framework for utilisation of all types of simulators in army : रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं द्वारा ट्रेनिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले सिमुलेटर्स की नीति जारी कर दी है।

 

विज्ञापन
Defence ministry promulgates framework in utilisation of all types of simulators
रक्षा मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

देश की तीनों सेवाओं और भारतीय तटरक्षक द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे सिमुलेटर को लेकर नीति जारी की है। इसमें सिमुलेटर्स की स्वदेशी डिजाइन व भारतीय कंपनियों द्वारा उनके मेंटेनेंस पर जोर दिया गया है। नई नीति सिमुलेटरों के उपयोग और खरीद पर लागू होगी।

विज्ञापन

बता दें, तीनों सेना अपने कार्मिकों को ट्रेनिंग के लिए कई तरह के सिमुलेटर्स का इस्तेमाल करती है। इनके जरिए जवानों को विभिन्न सैन्य प्रणालियों, प्लेटफार्म्स, लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों व हेलिकॉप्टरों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन

सिमुलेटर के इस्तेमाल संबंधी नई नीति सैन्य बलों द्वारा भविष्य में उपयोग किए जाने वाले और खरीदे जाने वाले सभी प्रकार के सिमुलेटरों पर लागू होगी। इसके जरिए प्रशिक्षण पर खर्च को कम करते हुए और उपकरणों सुरक्षित रखते हुए सिमुलेशन तकनीक के इस्तेमाल के तरीके अपनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रक्षा मंत्रालय व उद्योगों के सभी संबंधित घटकों के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। मंत्रालय व उद्योग के सभी संबंधित पक्षों को सशस्त्र बलों में सिमुलेटर्स के इस्तेमाल को नए सिरे से बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य सस्ती, सक्षम व स्मार्ट ट्रेनिंग प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।

मंत्रालय ने कहा है कि इस नीति का मकसद तीनों सेनाओं व तटरक्षक बल में प्रशिक्षण के लिए सिमुलेटर्स का उपयोग बढ़ाना है। इसके लिए स्वेदशी सिमुलेटर्स की डिजाइन व विकास, उनके संचालन को आउटसोर्स करने व भारतीय कंपनियों द्वारा उनके मेंटेनेंस का काम भारतीय कंपनियों से कराने पर जोर दिया गया है।


रक्षा मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि यह नीति सभी प्रकार के मौजूदा सिमुलेटर्स व सेना द्वारा भविष्य में खरीदे जाने वाले सिमुलेटर्स के लिए लागू होगी। उच्च स्तर सैन्य तैयारियों के मद्देनजर सिमुलेशन तकनीक के आने वाले आवेदनों पर लगातार विचार किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षण की लागत कम करने और उपकरणों की सुरक्षा पर खास जोर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed