CGP: 'अपनी आजाद और नई सोच को किसी भी हालात में न बदलें', सैनिकों की ग्रैजुएट परेड में बोले राजनाथ सिंह
डुंडीगल में वायु सेना अकादमी (एएफए) में 212 वें अधिकारियों के पाठ्यक्रम के लिए संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी) चल रही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तेलंगाना की यात्रा पर हैं। उन्होंने आज हैदराबाद के डुंडीगल में वायु सेना अकादमी (एएफए) में 212 वें ‘ऑफिसर्स कोर्स’ की कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी) का जायजा लिया।
#WATCH | Telangana: Defence Minister Rajnath Singh reviews the Combined Graduation Parade (CGP) for the 212th Officers’ Course, hoisted by Air Force Academy (AFA), in Dundigal pic.twitter.com/dCSOmjHNYZ
— ANI (@ANI) December 17, 2023विज्ञापन
बता दें, डुंडीगल में वायु सेना अकादमी (एएफए) में 212 वें अधिकारियों के पाठ्यक्रम के लिए संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी) चल रही है
#WATCH | Telangana: Defence Minister Rajnath Singh confers the prestigious ‘President’s Commission’ to the graduating trainees, at the Combined Graduation Parade (CGP) for the 212th Officers’ Course, hoisted by Air Force Academy (AFA), in Dundigal. pic.twitter.com/M1J0SlZZ9B
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 17, 2023
रक्षा मंत्री ने समारोह के दौरान स्नातक प्रशिक्षुओं को ‘प्रेसिडेंट कमीशन’ से सम्मानित किया। इसके अलावा 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' से भी स्नातक प्रशिक्षु को सम्मानित किया गया।
#WATCH | Telangana: Defence Minister Rajnath Singh confers the prestigious ‘President’s Commission’ to the graduating trainees, at the Combined Graduation Parade (CGP) for the 212th Officers’ Course, hoisted by Air Force Academy (AFA), in Dundigal. pic.twitter.com/M1J0SlZZ9B
— ANI (@ANI) December 17, 2023
बताया जा रहा है कि समारोह में फ्लाइट कैडेट, भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों के साथ-साथ मित्र विदेशी देशों के अधिकारियों को ‘विंग्स’ और ‘ब्रेवेट्स’ से नवाजा जाएगा।
दुनिया में हर चीज लगातार परिवर्तनशील
कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'समय के हिसाब से तालमेल बनाने के लिए नवाचार का लाना बेहद आवश्यक है। नवाचार बदलती परिस्थितियों के अनुसार हमें तैयार करता है। दुनिया में हर चीज लगातार परिवर्तनशील है इसलिए हमें नवाचार पर भी उतना ही ध्यान देने की आवश्यकता है।'
रक्षा मंत्री ने कहा, 'मैं आपको एक बात जरूर बताना चाहूंगा। अपनी आजाद और नई सोच को किसी भी हालात में न बदलें।' उन्होंने कहा कि आज आप इतने ऊर्जावान, उत्साहित, खुश, नई सोच और आदर्शवाद से भरपूर हैं। यदि आप इस खुशी और ऊर्जा को, इस आदर्शवाद को अपने दैनिक कार्य से एक मिनट पहले भी याद रखते हैं, तो निश्चित रूप से आप अपने आदर्शवाद को कभी नहीं खोएंगे। कैडेट की ऊर्जा, नवाचार और आदर्शवाद हमेशा आपके भीतर रहेगा। मुझे यकीन है कि आप इसे याद रखेंगे।
सेना में परिवर्तन की दिशा में अच्छी शुरुआत हुई: सेना प्रमुख मनोज पांडे
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रविवार को कहा कि सेना में परिवर्तन की दिशा में एक अच्छी शुरुआत हुई है। इस ओर निरंतर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। उन्होंने यहां ‘मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियरिंग’ के 104 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। जनरल पांडे ने कहा कि सेना पिछले लगभग एक साल में बदलाव की राह पर चल पड़ी है।