{"_id":"616965af622e7042aa4740f5","slug":"defence-minister-rajnath-singh-performs-shastra-puja-at-drdo-campus-and-pm-modi-launches-7-psu","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयादशमी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ परिसर में किया शस्त्र पूजन, पीएम मोदी ने लॉन्च कीं सात पीएसयू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विजयादशमी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ परिसर में किया शस्त्र पूजन, पीएम मोदी ने लॉन्च कीं सात पीएसयू
Fri, 15 Oct 2021 04:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 15 Oct 2021 04:57 PM IST
सार
दशहरे के मौके पर शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित डीआरडीओ परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजन किया और प्रधानमंत्री मोदी ने सात पीएसयू लॉन्च किए।
विज्ञापन
हथियारों का अवलोकन करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : twitter.com/rajnathsingh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर शुक्रवार को डीआरडीओ में शस्त्र पूजन किया। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की सात इकाइयों (पीएसयू) का उद्घान किया।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में लिखा, 'विजयादशमी के अवसर पर ‘आयुध पूजन’ की भारत में एक लंबी परंपरा रही है। आज दशहरे के पावन पर्व के अवसर पर शस्त्रों का पूजन और अवलोकन किया।'
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। पिछले साल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग में सुकना वार मेमोरियल पर शस्त्र पूजन किया था। वहीं, इससे पअपनी फ्रांस यात्रा के दौरान सिंह ने राफेल विमानों की शस्त्र पूजा की थी।
विज्ञापन